by: vijay nandan
नई दिल्ली; रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे, जहां दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से आलिंगन कर अभिवादन किया। पुतिन के स्वागत में रेड कार्पेट रिसेप्शन की व्यवस्था की गई थी। एयरपोर्ट से रवाना होते समय दोनों नेता एक ही गाड़ी में बैठकर निकले। रूस–यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद यह पुतिन का पहला भारत दौरा है, जिसे कूटनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।
#WATCH | Russian President Vladimir Putin and Prime Minister Narendra Modi share a hug as PM Modi receives President Putin, at the Palam Technical Airport in Delhi
— ANI (@ANI) December 4, 2025
President Putin is on a two-day State visit to India. He will hold the 23rd India-Russia Annual Summit with PM… pic.twitter.com/foA1S8hGqO
आज रात प्रधानमंत्री मोदी पुतिन के सम्मान में विशेष प्राइवेट डिनर की मेजबानी करेंगे। पुतिन लगभग 30 घंटे तक भारत में रहेंगे, इस दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। उनके आगमन से पहले रूस के कई वरिष्ठ मंत्री, जैसे डिप्टी प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु, और कृषि मंत्री दिमित्री पेट्रोव भी दिल्ली पहुंच चुके हैं।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi and Russian President Vladimir Putin travel in the same car, as they depart from the Palam Technical Airport in Delhi
— ANI (@ANI) December 4, 2025
President Putin is on a two-day State visit to India. He will hold the 23rd India-Russia Annual Summit with PM Narendra… pic.twitter.com/oVtsOL7SnM

भारत आगमन से जुड़े प्रमुख पल
- पीएम मोदी एयरपोर्ट पर खुद पुतिन का स्वागत करने पहुंचे
- दोनों नेताओं ने गले मिलकर अभिवादन किया
- पुतिन के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया
- एयरपोर्ट क्षेत्र समेत दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- शहर में पुतिन–मोदी की तस्वीरों वाले होर्डिंग लगाए गए
ओडिशा में सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने पुतिन के आगमन पर विशेष रेत कला बनाकर स्वागत किया ।

पुतिन की 10वीं भारत यात्रा
यह पुतिन का भारत का 10वां दौरा है। गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, उनकी यात्रा को लेकर भारत में इंटरनेट पर भारी सर्च बढ़ोतरी देखी गई।





