मोदी ने टीम में किया बदलाव कई नौकरशाह इधर से उधर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

दिल्ली मोदी ने अपनी टीम में बदलाव किया है।, जिसके चलते 24 से अधिक नौकरशाह को इधर से उधर किया गया है। वहीं कुछ नौकरशाह का प्रमोशन भी किया गया है। बता दें कि मोदी सरकार ने अधिकारियों के तबादले के साथ ही पदोन्नति भी की है। जिसमें कुछ आईएएस को सचिव से सीधे प्रमुख सचिव तक बना दिया है। वहीं कुछ आईएएस को विशेष विभाग में पदस्थ किया गया है।

अनुज कुमार को पुनरोद्धार मंत्रालय का सचिव बनाया
नौकरशाही में हुए इस बदलाव के क्रम में ही यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी अनुज कुमार विश्नोई को जल संसाधनए नदी विकास के साथ गंगा पुनरोद्धार मंत्रालय का नया सचिव नियुक्त किया गया है। गंगा की सफाई की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना का जिम्मा इसी मंत्रालय पर है। यूपी कैडर के ही राजीव कुमार को पेट्रोलियम मंत्रालय में विशेष सचिव बनाया गया है, जबकि डीडीए के उपाध्यक्ष बलविंदर कुमार को इसी पद पर सचिव स्तर की पदोन्नति दी गई है।

महाराष्ट्र कैडर के सुनी सोनी को सचिव पद पर पदोन्नति देते हुए भारतीय मानक ब्यूरो का महानिदेशक बनाया गया है। यूपी कैडर की वृंदा स्वरूप को मानव संसाधन मंत्रालय में स्कूली शिक्षा विभागए हरियाणा कैडर के मधुसूदन प्रसाद को वाणिज्य मंत्रालय और बिहार कैडर के भानु प्रताप शर्मा को कार्मिक मंत्रालय में तो बिहार कैडर के ही अरुण झा को प्रशासनिक सुधार विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। यूटी कैडर के विजय शंकर मदान को सचिव स्तर के पद पर विशिष्ट पहचान प्राधिकरण का महानिदेशक व मिशन डायरेक्टर बनाया गया है। कर्नाटक कैडर के सुभाष चंद्र खुंटिया को पेट्रोलियम मंत्रालय में वित्तीय सलाहकारए आंध्र कैडर के सी विश्वनाथ को भारतीय खाद्य निगम का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक तो गुजरात कैडर के प्रदीप कुमार पुजारी को कृषि अनुसंधान विभाग में वित्तीय सलाहकार बनाया गया है।

संयुक्त सचिव स्तर के अफसरों के तबादले
राजीव यादव को रासायन व उवर्रक मंत्रालय में वित्तीय सलाहकार तो गुजरात कैडर के अशोक कुमार गुप्ता को रक्षा मंत्रालय में रक्षा उत्पादन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। गुजरात कैडर की ही रीता तेवतिया को संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का विशेष सचिवए पश्चिम बंगाल कैडर के अनिल कुमार अग्रवाल को कर्मचारी बीमा निगम का महानिदेशक तो अनुप कुमार श्रीवास्तव को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के विशेष सचिव के रूप में नियुक्ति की गई है। जबकि तमिलनाडु कैडर के शशि शेखर को पर्यावरण व वन मंत्रालय और राजीव नयन चौबे को ऊर्जा मंत्रालय और यूपी कैडर के देवेंद्र चौधरी को भी ऊर्जा मंत्रालय में विशेष सचिव बनाया गया है।

NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा दौरा आज, 2131 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के