‘छठ हमारी आस्था है, राजनीति नहीं’ मुजफ्फरपुर में कांग्रेस-आरजेडी पर मोदी का हमला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
‘छठ हमारी आस्था है, राजनीति नहीं’ — मुजफ्फरपुर में कांग्रेस-आरजेडी पर मोदी का हमला

मुजफ्फरपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट के लिए छठी मैया का अपमान करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। इस दौरान पीएम मोदी ने छठ महापर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने का भी आह्वान किया।

‘छठ महापर्व हमारी साझी विरासत है’

पीएम मोदी ने कहा कि छठ बिहार और देश का गौरव है। यह त्योहार भक्ति, ममता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा,

“हमारी सरकार चाहती है कि दुनिया छठ के इन मूल्यों से सीखे। इसलिए हम प्रयास कर रहे हैं कि इसे यूनेस्को की सूची में शामिल किया जाए।”

प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की कि जो लोग इस पर्व का अपमान कर रहे हैं, उन्हें लोकतांत्रिक रूप से जवाब देना चाहिए।

‘कांग्रेस और आरजेडी ने किया छठ का अपमान’

PM मोदी ने कांग्रेस और आरजेडी पर आरोप लगाया कि ये दल छठ पूजा को “ड्रामा” बताते हैं। उन्होंने कहा,

“मैं दुनिया में छठी मैया को सम्मान दिलाने में लगा हूं, जबकि कांग्रेस और आरजेडी के लोग अपमान में लगे हैं। क्या वोट के लिए कोई छठी मैया का अपमान कर सकता है? बिहार इसे कभी नहीं सहेगा।”

‘बिहार के विकास के बिना भारत का विकास अधूरा’

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है। उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस पर शासनकाल के दौरान ‘कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन’ फैलाने का आरोप लगाया।

“विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है। NDA का लक्ष्य बिहार की संस्कृति और गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है,” उन्होंने कहा।

‘बिहार का मैं कर्जदार हूं’

PM मोदी ने कहा कि वे बिहार के लोगों के आभारी हैं। उन्होंने मंच से मुजफ्फरपुर की लीची की तारीफ करते हुए कहा,

“आपकी लीची जितनी मीठी है, आपकी बोली उतनी ही प्यारी है। बारिश के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोगों का आना मेरे लिए आशीर्वाद है।”

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी