चलती ट्रेन से यात्री को धक्का देकर मोबाइल लूटा, हादसे में युवक का कटा पैर, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

महाराष्ट्र के कल्याण में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मोबाइल लूटने की कोशिश में एक युवक को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया गया। हादसे में युवक का एक पैर ट्रेन के नीचे आ गया और बुरी तरह कट गया। इसके बाद घायल युवक से मोबाइल भी लूट लिया गया। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।


हादसा सुबह 7 बजे के करीब हुआ

घटना सोमवार सुबह लगभग 7 बजे शहाड और आंबिवली रेलवे स्टेशनों के बीच की है। 26 वर्षीय गौरच रामदास निकम, जो नासिक का रहने वाला है, तपोवन एक्सप्रेस से सफर कर रहा था। तभी एक 16 वर्षीय किशोर ने चलते ट्रेन में उसके हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास किया। हाथापाई में गौरच ट्रेन से नीचे गिर पड़ा और ट्रेन के पहिए से उसका बायां पैर कट गया।


गिरने के बाद भी नहीं रुका आरोपी

ट्रेन से गिरने के बाद घायल युवक को मदद मिलने की बजाय हमले का सामना करना पड़ा। आरोपी किशोर ने लाठी से पीट-पीटकर गौरच को और घायल कर दिया और उसके पास से करीब 20 हजार रुपये का मोबाइल छीनकर फरार हो गया।


पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी हिरासत में

इस अमानवीय हमले के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कल्याण रेलवे पुलिस ने मामला सीआर संख्या 999/25 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (जान से मारने की कोशिश) और 309 (4) बीएनएस के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की है। छानबीन के दौरान पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ जारी है।


घायल की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

गंभीर रूप से घायल गौरच निकम को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार युवक का पैर बुरी तरह से कट चुका है और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।


रेल यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुबह-सुबह ट्रेन में सफर कर रहे यात्री पर इस तरह का हमला रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चेतावनी है।

uttar pradesh : अयोध्या महायज्ञ में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

uttar pradesh : रामनवमी महायज्ञ में अफरा-तफरी, हताहत नहीं उत्तर प्रदेश के

Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वनों की समृद्धि और जैव विविधता के प्रति संवेदनशील

Bhopal : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन्य जीव संरक्षण

Gwalior : केआरजी कॉलेज की ऐतिहासिक बावड़ी का कायाकल्प: दो दिवसीय जल संरक्षण अभियान का आगाज़

Gwalior : प्रतिष्ठित शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर (KRG) स्वशासी महाविद्यालय में

Raipur : PCC चीफ दीपक बैज का आरोपों का बृहद बयान

Raipur : आबकारी विभाग में पावर सप्लाई और वित्तीय भ्रष्टाचार पर बड़ा

Bhopal : नेहरू नगर को मिलेगी मंगल भवन की सौगात, किशन सूर्यवंशी ने किया भूमिपूजन

Bhopal के नेहरू नगर डी-सेक्टर में अब सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के

volleyball tournament : पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का भव्य आयोजन

volleyball tournament : सतना में बॉलीबाल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में

Chhattisgarh News : पश्चिम एशिया तनाव के बीच छत्तीसगढ़ अलर्ट, मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

Chhattisgarh News : सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को सतर्क रहने के

Bhopal News: अब बदलेगा भोपाल के इकबाल मैदान का नाम!

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इकबाल मैदान का नाम

India crisis management: प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों संग अहम बैठक

India crisis management: पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर, राज्यों से

Prayagraj : शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं

Prayagraj इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक टिप्पणी करते हुए कहा है

Indore: तेजाजी नगर के पटेल मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

Report: Devendra Jaiswal Indore इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल

Legal Awareness Camp: भोपाल में 29 मार्च को वृहद विधिक जागरूकता शिविर, कैरियर कॉलेज में होगा आयोजन

Legal Awareness Camp: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली और मध्यप्रदेश

Ranchi राहत की पटरी: रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर फिर दौड़ी ट्रेनें, सफल ट्रायल के बाद सेवाएं बहाल

रिपोर्टर :- अमित वर्मा Ranchi झारखंड के रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर पिछले कई