,

क्लासमेट को मैसेज भेजा – “मैं मरने जा रहा हूं”: डबरा का दसवीं का छात्र 26 दिन से लापता

क्लासमेट को मैसेज भेजा – “मैं मरने जा रहा हूं”: डबरा का दसवीं का छात्र 26 दिन से लापता

BY: MOHIT JAIN

ग्वालियर जिले के डबरा से दसवीं का छात्र आदर्श यादव 26 दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता है। 21 अगस्त को वह कोचिंग क्लास के लिए घर से निकला था, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटा। पुलिस और परिवारजन लगातार तलाश कर रहे हैं, मगर अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला।

कैसे हुआ गुमशुदगी का मामला

आदर्श, मोदी कुंज कॉलोनी का रहने वाला है। 21 अगस्त को वह अपने भाई के साथ कोचिंग के लिए निकला था। भाई उसे छोड़कर घर लौट आया, लेकिन आदर्श उस दिन शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिवार ने खुद खोजबीन की, फिर शहर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने तुरंत मामला दर्ज कर टीम को खोजबीन में लगाया।

पुलिस की अब तक की तलाश

  • पुलिस ने हाईवे के CCTV फुटेज खंगाले, जिनमें आदर्श दतिया रोड की ओर जाते दिखा।
  • इसके बाद एसडीईआरएफ टीम के साथ तीन दिन तक सिंध नदी में सर्चिंग अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
  • पुलिस ने अब तक 200 किलोमीटर के दायरे में तलाश की है।
  • 30 से ज्यादा CCTV फुटेज और 40 से ज्यादा मोबाइल नंबर खंगाले जा चुके हैं।

इसके बावजूद छात्र का कोई पता नहीं चला।

लापता होने से पहले भेजा भावुक मैसेज

मामले ने तब नया मोड़ लिया जब पुलिस को आदर्श की इंस्टाग्राम चैट मिली।

लापता होने से ठीक पहले, 21 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे आदर्श ने अपनी एक सहपाठी छात्रा को मैसेज किया:

  • “तू बस एक बार बात कर ले मेरे से, मैं मरने जा रहा हूं।”
  • “सॉरी, अब मैं बच नहीं सकता। तू ये मत समझना कि मैं तेरे चक्कर में मर रहा हूं। मैं बहुत तकलीफ में हूं।”
  • “शायद मैं भूख से मर जाऊं या सिंध नदी में गिरकर।”
  • “जब तक तू मैसेज करेगी, तब तक मैं इस दुनिया को बाय बोल दूंगा।”

इस चैट के सामने आने से पुलिस अब नई दिशा में जांच कर रही है।

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने कहा:

“लड़का 26 दिन से लापता है। हर संभव प्रयास से तलाश जारी है। चैट सामने आने के बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।”

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…