Mismatched 4: ‘मिसमैच्ड’ का आखिरी अध्याय, सीजन- 4 का ऐलान, वापसी करेंगे प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mismatched 4

Edit by: Priyanshi Soni

Mismatched 4: नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय रोमांटिक ड्रामा सीरीज ‘मिसमैच्ड’ के चौथे और अंतिम सीजन का आधिकारिक ऐलान मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को कर दिया गया। नए सीजन में एक बार फिर प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ डिंपल और ऋषि की अपनी चर्चित भूमिकाओं में नजर आएंगे। इससे पहले दिसंबर 2024 में सीरीज का तीसरा सीजन रिलीज हुआ था। जहां इस घोषणा से कुछ फैंस खुश हैं, वहीं कई प्रशंसक यह जानकर मायूस भी हैं कि यह सीरीज का आखिरी सीजन होगा।

Mismatched 4: फाइनल सीजन की खबर से भावुक हुए फैंस

मेकर्स द्वारा चौथे सीजन की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ प्रशंसक डिंपल और ऋषि की वापसी को लेकर उत्साहित हैं, जबकि कई लोग भावुक हो गए हैं क्योंकि यह सीरीज का आखिरी सीजन होगा। एक यूजर ने लिखा, “ये फाइनल सीजन है, यकीन नहीं हो रहा?” वहीं दूसरे ने लिखा, “हमें बस डिंपल और ऋषि की लव स्टोरी की हैप्पी एंडिंग चाहिए।” कई फैंस ने यह भी कहा कि यह खबर उनके लिए दिल तोड़ने वाली है।

Mismatched 4: ‘मिसमैच्ड 3’ को नहीं मिला था वैसा रिस्पॉन्स

Mismatched 4

सीरीज का तीसरा सीजन 2024 में रिलीज हुआ था। जहां पहले दो सीजन को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी, वहीं तीसरे सीजन को अपेक्षित रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसमें रणविजय सिंह, मुस्कान जाफरी, तारुक रैना और अहसास चन्ना अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौटे थे, जबकि लॉरेन रॉबिन्सन, गरिमा याजनिक और अक्षत एस जैसे नए कलाकार भी जुड़े थे। हालांकि, कहानी से ज्यादा दर्शकों को प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ की केमिस्ट्री ने प्रभावित किया।

Mismatched 4: फाइनल सीजन पर मेकर्स ने क्या कहा?

मिसमैच्ड के आखिरी सीजन की घोषणा पिछले साल मई में ही कर दी गई थी। नेटफ्लिक्स इंडिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, “हम रोए, हम चीखे, हमने एक-दूसरे के लिए प्यार की कहानियां गढ़ीं… चलो एक आखिरी बार ठंडी कॉफी के साथ मिलते हैं।” मेकर्स के मुताबिक, सीजन–4 में दिखाया जाएगा कि कैसे दो लोग, जो एक-दूसरे से दूर हो चुके थे, फिर से करीब आते हैं। डिंपल और ऋषि अब पहले से ज्यादा परिपक्व हो चुके हैं, उनकी जिंदगी बदल चुकी है, लेकिन उनकी कहानी अभी पूरी नहीं हुई है।

Mismatched 4: डायरेक्शन, प्रोडक्शन और कास्ट

सीरीज का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर ने किया है और इसका निर्माण गजल धालीवाल ने किया है, जबकि रोनी स्क्रूवाला प्रोड्यूसर हैं। कास्ट की बात करें तो रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली के अलावा विद्या मालवड़े, रणविजय सिंघा, अहसास चन्ना, तारुक रैना, मुस्कान जाफरी और अभिनव शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Read also: Dhurandhar का नया इतिहास, 4 करोड़ टिकट बेचकर शाहरुख-आमिर-सनी की दिग्गज फिल्मों को छोड़ा पीछे

- Advertisement -
Ad imageAd image

India US talks: पीएम मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर सार्थक बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा पर दिया जोर

India US talks: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के

Nepal में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम, पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार

Nepal: नेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री

CG: Top 10

CG: 1. तरबूज के नीचे छिपाकर गांजा तस्करीMahasamund में पुलिस ने चेकिंग

MP: Top 10

MP: 1. महावीर जयंती छुट्टी पर सस्पेंसMahavir Jayanti की छुट्टी को लेकर

Horoscope: 28 मार्च 2026

Horoscope: 28 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए मौके,

liquor shop : रागढ़ में शराब दुकान में कर्मचारी की दादागिरी, ग्राहक से मारपीट का आरोप

liquor shop : खैरागढ़ में शराब दुकानों का माहौल चिंताजनक खैरागढ़ जिले

Korea : आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 7 मवेशियों की मौत

Korea : पटना तहसील में मौसम ने बरपाया कहर कोरिया जिला की

suspicious death : रायपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गुढियारी में महिला की मौत पर उठे कई सवाल

suspicious death : गुढियारी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत रायपुर

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट