,

Dupahiya season 2: प्राइम वीडियो की हिट वेब सीरीज ‘दुपहिया’ का दूसरा सीजन जल्द होगा रिलीज, कॉमेडी और इमोशन से होगा भरपूर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dupahiya season 2

Dupahiya season 2: अगर आप ‘पंचायत’ या ‘चाचा विधायक हैं हमारे’ जैसी देसी और गांव पर आधारित वेब सीरीज पसंद करते हैं, तो प्राइम वीडियो की हिट सीरीज ‘दुपहिया’ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इस सीरीज में हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ कुछ इमोशनल पल भी हैं, जो दर्शकों को खूब भाए।

Dupahiya season 2: पहला सीजन बना हिट

‘दुपहिया’ का पहला सीजन 07 मार्च, 2025 को रिलीज हुआ था और रिलीज के साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा दी थी। गजराज राव, रेणुका शहाणे, भुवन अरोड़ा, स्पर्श श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। IMDb पर इस सीजन को 7.4 रेटिंग भी मिली।

Dupahiya season 2: कहानी का सार

‘दुपहिया’ की कहानी बिहार के काल्पनिक गांव धड़कपुर पर आधारित है, जो खुद को अपराध-मुक्त बताता है। कहानी में तब हंगामा मच जाता है जब शादी के लिए दहेज में खरीदी गई एक कीमती रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल शादी की रस्मों से आठ दिन पहले चोरी हो जाती है। दहेज और चोरी के इस मसले पर गांव में हंसी-मजाक और इमोशन दोनों देखने को मिलते हैं।

Dupahiya season 2: दुपहिया 2 की घोषणा

मेकर्स ने अब ‘दुपहिया’ के दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है। नए सीजन का वीडियो पोस्ट में साझा किया गया है, जिसमें बताया गया है कि धड़कपुर में एक और जुर्म पनप रहा है। नए सीजन में गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी, भुवन अरोरा, यशपाल शर्मा, अंजुमन सक्सेना और दिनेश लाल यादव दिखाई देंगे।

Dupahiya season 2: रिलीज डेट का इंतजार

हालांकि मेकर्स ने अभी तक ‘दुपहिया 2’ की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन दर्शकों को पहले सीजन जैसी कॉमेडी और इमोशनल कहानी देखने का बेसब्री से इंतजार है।

read also: Dhurandhar 2 Worldwide Collection : 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणवीर सिंह की फिल्म, देखें कमाई

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को