बदमाशों ने की हिस्ट्रीशीटर के घर फायरिंग, पुलिस ने किया हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Miscreants opened fire at the history-sheeter's house, police registered a case of attempt to murder.

ग्वालियर। ग्वालियर में पुरानी रंजिश के चलते चार गुंडो ने ट्रांसपोर्टर व हिस्ट्रीशीटर के घर तवातोड़ फायरिंग कर दी। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के कांच में स्थित न्यू कॉलोनी की है। फायरिंग के बाद बदमाश फरार हो गए हैं। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश बंदूक के साथ कैद हुए हैं। वहीं पुलिस ने चारों बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
आरोपी फरार, पुलिस जुटी तलाश में
दरअसल ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी में रहने वाले सोनू पाल ट्रांसपोर्टर है। वहां देर रात खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे कि तभी उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल पास ही रहने वाले अजीत तोमर का था। कॉल रिसीव करते ही अजीत ने उस पर आरोप लगाया कि वह उसकी हत्या कराने की साजिश रच रहा है। उसके आरोप पर उसने ऐसी किसी बात से इनकार किया और अजीत से सुबह बात करने के लिए कहा और कॉल कट कर दिया। कुछ ही देर बाद अजीत तोमरए अंशू राजावतए गोलू सिकरवार व एक अन्य के साथ अजीत हाथ में राइफल लेकर उसके घर पहुँचे और गाली गलौज करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर वह बाहर पहुंचा और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया तो अजीत व उसके साथियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। पहली गोली उसके सिर से करीब एक फीट की ऊंचाई से निकली तो वह घबरा गया और जान बचाने के लिए घर में घुसकर जान बचाई। उसके घर के अंदर जाने के बाद आरोपी दरवाजे पर लगातार गालियां देकर फायरिंग करते रहे। अचानक हुई घटना से आस.पास के लोग भी दहशत में आ गए और अपने घरों में छिपे रहे। फायरिंग का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने उनके घरों पर दबिश दी। लेकिन वह अपने घरों से फरार मिले। पुलिस का कहना है कि दोनों ही पक्ष हिस्ट्रीशीटर है और उनके खिलाफ का ही आपराधिक मामले थाने में दर्ज हैं। और उनका पुराना विवाद चला आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चारो आरोपियों के खिलाफ मामल दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Dehli : गणतंत्र दिवस पर 26 साल की CRPF अधिकारी सिमरन बाला कर रहीं पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व

सिमरन बाला का इतिहास रचने वाला प्रदर्शनDehli : दिल्ली के कर्तव्य पथ

Lal Chowk Srinagar: गणतंत्र दिवस पर लाल चौक तिरंगामय, गूंजे भारत माता की जय के नारे

Lal Chowk Srinagar: जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर स्थित ऐतिहासिक लाल चौक

Republic Day Celebration Ujjain: पहली बार शिप्रा तट पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फहराया तिरंगा

Republic Day Celebration Ujjain: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.

Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर फहराया तिरंगा

By: Suman, Edit By: Mohit Jain Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Tricolour Flag: 55 दिन, 9 मानक और हजारों हाथ – ग्वालियर में ऐसे तैयार होता है तिरंगा

Tricolour Flag: देश में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का निर्माण बेहद सीमित स्थानों

HR News 26-01-2026: जानें हरियाणा की 10 बड़ी खबरें

HR News 26-01-2026: १. गणतंत्र दिवस पर मौसम रहेगा साफहरियाणा में गणतंत्र

CG News 26-01-2026: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG News 26-01-2026: १. गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरीरायपुर में राज्यपाल और

MP News 26-01-2026: जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP News 26-01-2026: १. धीरेंद्र शास्त्री और बाबा रामदेव के बयान चर्चा

Horoscope 26-01-2026: जानिए आज का राशिफल

Horoscope 26-01-2026: Horoscope 26-01-2026: मेष राशि बिजनेस करने वालों के लिए दिन

Bhagalpur : दोस्ती का खूनी अंत, 12वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांझिया

Telangana : गर्ल्स हॉस्टल में एसी धमाका, छह छात्राएं बेहोश

शॉर्ट सर्किट से एसी में विस्फोट, मची अफरा-तफरीTelangana तेलंगाना के मेडचल–मलकाजगिरि जिले