,

बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, पुलिस से कार्रवाई की मांग

- Advertisement -
Ad imageAd image

ग्वालियर: रसूखदारी के चलते एक युवक पर बदमाशों ने गुंडागर्दी दिखाई है। दिनदहाड़े युवक की गुंडो ने जमकर मारपीट के बाद ब्लेड से हमला कर घायल किया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल के परिजनों ने रसूखदार पर राजीनामा नहीं करने पर यहां हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस अधिकारी से इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस ने इस मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

दरअसल जनकगंज थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी दीपक जाटव सब्जी मंडी में मजदूरी का काम करता है दीपक जाटव पर 27 जनवरी 2025 की सुबह सब्जी मंडी में दिनदहाड़े कुछ गुंडो ने घेरकर उसकी मारपीट और ब्लेट मारकर घायल कर दिया था। घटना का पता चलते ही पुलिस और परिजनों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। लेकिन पुलिस की कार्रवाई से आसंतोष परिजन आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जा पहुंचे और मारपीट का सीसीटीवी फुटेज पुलिस अधिकारी को थमाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए घायल की पत्नी दीपा जाटव ने आरोप लगाया कि उसके पति दीपक जाटव ने 1 साल पहले पड़ोस में रहने वाले रसूखदार और डिस्क का कारोबार करने वाले राजू सोनी से 30 हजार रुपए उधार लिए थे। जिसका ब्याज सहित 40 हजार रुपए लौटा दिए थे। लेकिन इसके बावजूद भी रसूखदार राजू सोनी 50 हजार रुपए और मांग रहा था। जिसे देने में उसके पति ने मना करते हुए मजदूरी करने का हवाला दिया तो राजू ने अपने गुंडो को भेज कर दीपक पर हमला करवा दिया। लेकिन अब वहां इस मामले में राजीनामा करने के लिए उन पर दवाव बना रहा है। पुलिस ने राजू के खिलाफ कोई एक्शन नही लिया है। वहीं पुलिस ने घायल के परिजनों की बात को सुन दोषी लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन उन्हें दिया है।

फराह खान शानदार और दिल से जुड़ी इंसान: हिना खान….यह भी पढ़े

22 मार्च 2025 राशिफल: ग्रहों की चाल से जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रखना होगा सावधानी

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भिंड में सहायक सचिव

Trump के हेलीकॉप्टर के बेहद करीब पहुंचा पैसेंजर विमान, वॉशिंगटन में मचा हड़कंप; जांच शुरू

Trump: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक हेलीकॉप्टर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. रायगढ़ में शिवा सारथी गैंग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भिंड में सहायक सचिव

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 06 जून 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व

Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन, 54 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Bihar Crime News मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र