,

मीरजापुर: प्राथमिक विद्यालय धुरिया में चोरी करने वाले 4 चोर गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Mirzapur: 4 thieves arrested for stealing from Primary School Dhuria

मीरजापुर। जिले की पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। प्राथमिक विद्यालय धुरिया में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी रात के समय विद्यालयों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे और चोरी का सामान बेचकर अपना गुजारा करते थे।

गिरफ्तार चोरों की पहचान सूरज कुमार, सूर्यभान, मोनू कुमार और घनश्याम के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया अनाज, गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन और एक समरसेबल पंप बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चारों आरोपी मिलकर एक गैंग के रूप में काम करते थे और कई विद्यालयों को पहले भी अपना निशाना बना चुके हैं। पुलिस की सतर्कता और स्थानीय मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने इन्हें गिरफ्तार किया।

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र