,

meerut news: मेरठ में दर्दनाक हादसा: हिंडन नदी में गिरी पुलिसकर्मियों की कार, दो की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image

By: Yoganand Shrivastava

meerut news: उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। दबिश देकर बागपत लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार अनियंत्रित होकर हिंडन नदी में जा गिरी। इस हादसे में एक हेड कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब चार बजे बालैनी मार्ग स्थित बालैनी पुल पर हुई। कार पुल के खंभे से टकराने के बाद नीचे नदी में गिर गई, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में सिंघावली अहीर थाना, बागपत में तैनात हेड कांस्टेबल राहुल कुमार (उम्र 35 वर्ष, निवासी गंगाहरि, बुलंदशहर) और बागपत निवासी अजरुद्दीन (उम्र 32 वर्ष) की जान चली गई। वहीं कांस्टेबल कौशल शर्मा सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार सभी लोग एक मामले में कार्रवाई के बाद वापस लौट रहे थे। तड़के घायल गुड्डू के होश में आने के बाद घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को मिली, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे का कारण तेज रफ्तार और अंधेरे में पुल पर बना जटिल मार्ग हो सकता है। इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की