MCU छात्र की मौत का मामला: तीसरी मंजिल से गिरने से गई जान, भाई ने कहा – पहले झूठी सूचना दी गई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

भोपाल: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) में पढ़ रहे छात्र दिव्यांश चौकसे की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। शुक्रवार रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शनिवार को उनके गृह जिले रायसेन में अंतिम संस्कार किया गया। दिव्यांश विश्वविद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ एक अखबार में काम भी कर रहे थे। इसके अलावा वे अपने इंस्टाग्राम चैनल पर भी सक्रिय थे, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी होती थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 28 चोटों के निशान

हमीदिया अस्पताल में कराए गए पोस्टमार्टम में उनके शरीर पर 28 चोटों के निशान पाए गए। चेहरे का एक हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त था और सिर व जबड़े की हड्डियां टूटी हुई थीं।

परिवार ने लगाए सवाल

दिव्यांश के बड़े भाई मनोज चौकसे ने बताया कि उन्हें पहले बताया गया था कि “दिव्यांश का एक्सीडेंट हुआ है और उसकी मौत हो गई।” लेकिन जब परिवार भोपाल पहुंचा, तो उन्हें पता चला कि दिव्यांश जिंदा हैं और गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। बाद में यह स्पष्ट हुआ कि वह किसी सड़क हादसे में नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की छत से गिरे थे।
मनोज ने कहा — “हम सिर्फ न्याय चाहते हैं। पुलिस निष्पक्ष जांच करे और सच्चाई सामने लाए। अगर दिव्यांश के साथ कुछ गलत हुआ है, तो जिम्मेदारों को सजा मिलनी चाहिए।”

साथियों के बयान: “खेलते समय गिर गया था”

पुलिस के अनुसार, मास कम्युनिकेशन फर्स्ट ईयर का छात्र दिव्यांश 30 अक्टूबर (गुरुवार) की सुबह क्लास के दौरान ब्रेक में बालकनी की ओर गया था। उसी समय वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। साथी छात्रों और फैकल्टी ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। रातीबड़ थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि दिव्यांश की गंभीर स्थिति के कारण उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका। साथी छात्रों ने बताया कि वे आपस में पकड़ा-पकड़ी खेल रहे थे, और इसी दौरान दिव्यांश गलती से रेलिंग पार कर नीचे गिर गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने

Illegal Parking Collection: अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप

Illegal Parking Collection: कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से ₹100–₹100

Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

Attack on Jewish Temple: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी प्रार्थना

Deputy CM Rajendra Shukla ने राघवाचार्य जी महाराज से लिया आशिर्वाद

Deputy CM Rajendra Shukla: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने अमहिया

CG: TOP 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की10 बड़ी खबरें.. 1. बुजुर्ग की हरकत से युवती

MP: TOP 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. गैंगस्टर की दुल्हन

Aaj Ka Rashifal 13 March : रिश्तों पर क्या संकेत देती है आपकी राशियां

मेष: आज रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी। पार्टनर की भावनाओं को समझने की

Special Screening : ‘शतक” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन का दस्तावेज है

Special Screening : विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश और सतपुड़ा चलचित्र समिति ने