ग्वालियर में MBBS छात्र यशराज उइके की मौत, पुलिस जांच खुदकुशी की ओर डायवर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ग्वालियर में MBBS छात्र यशराज उइके की मौत, पुलिस जांच खुदकुशी की ओर डायवर्ट

ग्वालियर में मेडिकल स्टूडेंट यशराज उइके (21) की मौत की जांच अब खुदकुशी की ओर बढ़ रही है। पहले इसे हादसे के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन बुधवार को एएसपी विदिता डागर फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव के साथ रविशंकर शुक्ल बॉयज हॉस्टल पहुंचीं और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदने की आशंका

जांच में पाया गया कि हॉस्टल की तीसरी मंजिल की छत पर तीन फीट ऊंची दीवार है, जबकि यशराज की ऊंचाई साढ़े पांच फीट थी। दीवार पर डेढ़ फीट ऊंचाई पर लोहे का पानी का पाइप मौजूद था। आशंका है कि यशराज ने इस पाइप पर पैर रखकर दीवार पर चढ़कर कूदा।

पुलिस जल्द ही सीन रीक्रिएशन करेगी, जिसमें छात्र की ऊंचाई और वजन का पुतला बनाकर जांच की जाएगी कि यह हादसा था या जानबूझकर की गई खुदकुशी।

मोबाइल और सीडीआर जांच में रहस्य सुलझ सकता है

पुलिस ने छात्र का मोबाइल और सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) कब्जे में लिया है। इसे खोलकर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मौत के पीछे कोई रैगिंग, पारिवारिक क्लेश या लव अफेयर जैसी वजह तो नहीं थी।

एएसपी विदिता डागर का कहना है कि अब तक की जांच में मामला हादसे की तुलना में खुदकुशी अधिक संभावित लग रही है।

छात्र का परिचय और परिवार की प्रतिक्रिया

बैतूल के रानीपुर निवासी यशराज उइके ने इस साल नीट परीक्षा पास की थी और ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। वह MBBS फर्स्ट ईयर का छात्र था। दीपावली के बाद 27 अक्टूबर को ग्वालियर आया और हॉस्टल के फर्स्ट फ्लोर पर रूम न मिलने के कारण दूसरे छात्र के रूम में रह रहा था।

यशराज की मौत के बाद परिजन ग्वालियर पहुंचे और शव ले गए। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके बेटे के साथ कोई गलत घटना हुई हो।

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल