सूरजपुर में सामूहिक इस्तीफा: 630 एनएचएम कर्मचारियों ने जताया विरोध

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mass resignation in Surajpur: 630 NHM employees protest

रिपोर्ट- आकाश कसेरा

सूरजपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाएं एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। नियमितीकरण समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे 630 एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों ने आज सामूहिक इस्तीफा देकर प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने यह इस्तीफा सीएमएचओ कपिल देव पैकरा को सौंपा।

पदाधिकारियों की सेवा समाप्त होने से भड़के कर्मचारी

दरअसल, लंबे समय से नियमितीकरण और अन्य मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर थे। इसी बीच राज्य सरकार ने उन्हें काम पर लौटने का अल्टीमेटम जारी किया था। लेकिन जब कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और ड्यूटी पर नहीं लौटे तो प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए संघ के 25 पदाधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया।

इस फैसले से नाराज कर्मचारियों ने आज सीएमएचओ कार्यालय पहुंचकर एकजुट होकर सामूहिक इस्तीफा सौंपा।

स्वास्थ्य सेवाएं हुई प्रभावित

एनएचएम कर्मचारियों और सरकार के बीच जारी इस टकराव का सीधा असर मरीजों पर पड़ रहा है। जिले के अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे लोगों को स्टाफ की कमी और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं में अव्यवस्था बढ़ने से मरीज और उनके परिजन परेशान दिखाई दिए।

आगे की राह

सरकार और एनएचएम कर्मचारियों की इस जंग का हल क्या निकलता है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा। लेकिन फिलहाल इस विवाद का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा) से मारपीट, एसआई निलंबित

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा)

Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए गबन के आरोपी

By : कुलदीप सैनी Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,