Maruti Suzuki: गुजरात में मारुति का ₹35,000 करोड़ का निवेश, 12 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Maruti Suzuki

Maruti Suzuki: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी गुजरात में अपने विस्तार को नई रफ्तार देने जा रही है। कंपनी ने गांधीनगर जिले के खोराज में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए गुजरात सरकार के साथ ₹35,000 करोड़ के निवेश का करार किया है। यह निवेश राज्य के औद्योगिक विकास के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Maruti Suzuki: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सौंपा गया इन्वेस्टमेंट लेटर

शनिवार को गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और मारुति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर हिताशी ताकेयुची की मौजूदगी में कंपनी को इन्वेस्टमेंट लेटर सौंपा गया। इस मौके पर राज्य सरकार ने इसे गुजरात की ग्रोथ स्टोरी का बड़ा मील का पत्थर बताया।

Maruti Suzuki

सालाना 10 लाख गाड़ियां बनाने की क्षमता

खोराज में बनने वाला यह नया प्लांट करीब 1,750 एकड़ जमीन में विकसित किया जाएगा। यहां से हर साल 10 लाख कारों के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए GIDC द्वारा जमीन उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे गुजरात एक मजबूत ऑटोमोबाइल हब के रूप में उभरेगा।

2031 तक 40 लाख यूनिट प्रोडक्शन का लक्ष्य

मारुति सुजुकी का लक्ष्य वर्ष 2030-31 तक अपनी कुल सालाना उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 40 लाख यूनिट तक पहुंचाने का है। फिलहाल कंपनी की उत्पादन क्षमता 24–25 लाख यूनिट के आसपास है। खोराज प्लांट इस लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Maruti Suzuki: 12 हजार डायरेक्ट और हजारों इनडायरेक्ट रोजगार

इस नए प्लांट से लगभग 12,000 लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा, जबकि आसपास के क्षेत्रों में MSME सेक्टर को भी बड़ा फायदा होगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि यह निवेश राज्य में एक मजबूत ऑटो क्लस्टर विकसित करेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देगा।

Maruti Suzuki

2025 में मारुति का रिकॉर्ड प्रोडक्शन

साल 2025 मारुति सुजुकी के लिए ऐतिहासिक रहा। कंपनी ने 22.55 लाख से ज्यादा गाड़ियों का उत्पादन किया, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। फ्रोंक्स, बलेनो, स्विफ्ट और डिजायर जैसी कारों की इसमें बड़ी हिस्सेदारी रही। वहीं एक्सपोर्ट में भी कंपनी ने 21% की ग्रोथ दर्ज की।

यह खबर भी पढ़ें: Silver Price All Time High ; चांदी ऑल-टाइम हाई, सोने में भी तेजी, जानिए क्यों बढ़ रहे हैं लगातार दाम ?

भारत-जापान औद्योगिक साझेदारी को मिलेगा बल

मारुति सुजुकी के एमडी हिताशी ताकेयुची ने कहा कि गुजरात का बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और बिजनेस-फ्रेंडली माहौल कंपनी को यहां विस्तार के लिए प्रेरित करता है। यह प्रोजेक्ट ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ विजन को मजबूती देगा और भारत-जापान औद्योगिक साझेदारी को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

Bokaro में ऑटो को हाईवा ने मारी टक्कर, 10 वर्षीय बच्चे की मौत

Report by: Sanjeev Kumar Bokaro: बोकारो के चिराचास थाना क्षेत्र में नेशनल

IPL 2026: 19वें सीजन के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा आगाज

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का इंतजार कर रहे

Bhopal के अल रशीद हॉस्पिटल पर अनियमितताओं का आरोप, आयुष्मान ‘निरामयम्’ योजना से सस्पेंड

Bhopal: राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा आयुष्मान भारत "निरामयम्" योजना अंतर्गत पात्र एवं

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ के आज की 10 बड़ी खबरें.. 1. पूर्व गृहमंत्री के

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश के आज की 10 बड़ी खबरें... 1. MP में

12-march-rashifal-2026 : 12 मार्च 2026 का राशिफल

12-march-rashifal-2026 : मेष (Aries)आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक