,

राजनांदगांव: CM साय बोले डबल इंजन सरकार नक्सलवाद का पूर्ण खात्मा करेगी, सेंट्रल कमेटी सदस्य रामधेर समेत 12 नक्सलियों का सरेंडर

- Advertisement -
Ad imageAd image
maoist-mainstream-return-rajnandgaon-big-surrender

रिपोर्ट- अभिलाष देवांगन

राजनांदगांव: जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। शासन की पुनर्वास नीति के तहत कुल 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें सबसे बड़ा नाम सेंट्रल कमेटी मेंबर रामधेर मज्जी का है। इसके अलावा 4 DVCM और 7 प्रमुख नक्सली कैडर ने भी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है।

पुलिस और जिला प्रशासन ने इसे एक रणनीतिक उपलब्धि माना है, क्योंकि इतने ऊँचे दर्जे के नक्सलियों का सरेंडर माओवादी संगठन की ताकत को सीधा प्रभावित कर सकता है। सरेंडर करने वालों पर कई गंभीर अपराध दर्ज थे और इनमें से कई लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की वांटेड सूची में शामिल थे।

इस सरेंडर कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा नक्सलियों के लिए जारी डेडलाइन अपने अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि डबल इंजन की सरकार राज्य से नक्सलवाद का पूर्ण खात्मा करेगी।

मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि जो माओवादी कैडर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उन्हें शासन की पुनर्वास नीति के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, वहीं नक्सल पीड़ित क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेज किया जाएगा।

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के