मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: 14 IAS और 50 IPS अधिकारियों के तबादले

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने सोमवार देर रात प्रशासनिक सर्जरी के तहत कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस दौर में कुल 14 आईएएस और 50 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। इस फेरबदल का समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को धार जिले में प्रस्तावित दौरे से पहले रखा गया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने विश्वस्त जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को इंदौर का कमिश्नर नियुक्त किया है। वहीं, इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन संभाग आयुक्त के साथ-साथ सिंहस्थ मेले के अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्रमुख कलेक्टर तबादले

  • जबलपुर के कलेक्टर दीपक सक्सेना को नई जिम्मेदारी के रूप में जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया।
  • कटनी, आगर-मालवा और बड़वानी जिलों के कलेक्टरों को भी बदला गया।
  • इंदौर निगम आयुक्त शिवम वर्मा को इंदौर का कलेक्टर बनाया गया।
  • उनकी पत्नी ज्योति सिंह, जो 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और फिलहाल उज्जैन जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैं, को बड़वानी का कलेक्टर नियुक्त किया गया।
  • इंदौर के कमिश्नर दीपक सिंह को मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग का सचिव बनाया गया।
  • अभिषेक सिंह, सचिव मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग को गृह विभाग सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

अन्य महत्वपूर्ण तबादले

  • आगर-मालवा के पूर्व कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को जबलपुर का कलेक्टर बनाया गया।
  • कटनी के कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को इंदौर का निगम आयुक्त नियुक्त किया गया।
  • बड़वानी के कलेक्टर गुंचा सनोवर को उपसचिव राज्य शासन बनाया गया।
  • प्रीति यादव, निगम आयोग जबलपुर, को आगर-मालवा कलेक्टर के तौर पर स्थानांतरित किया गया।
  • परीक्षित संजय राव झाडे, जो अब तक अपार आयोग नगरीय प्रशासन में तैनात थे, को सीईओ इंदौर विकास प्राधिकरण बनाया गया।
  • राम प्रकाश अहिरवार, जो सीईओ इंदौर विकास प्राधिकरण थे, को निगम आयोग जबलपुर नियुक्त किया गया।

इस प्रशासनिक फेरबदल से राज्य के कई जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों और प्रशासनिक कामकाज में नई दिशा मिलेगी।

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल