,

अंबेडकरनगर में अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई

Major action against illegal firecrackers in Ambedkar Nagar

अंबेडकरनगर में दीपावली से पहले प्रशासन ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्थानों से 100 कुंतल से अधिक पटाखों का जखीरा बरामद किया है। यह कार्रवाई सदर एसडीएम और सीओ सदर के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध पटाखे जब्त किए।

रिहायशी मकान में बनाया गया था अवैध पटाखा गोदाम

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के इंद्रलोक कॉलोनी और जोगापुर इलाके में प्रशासन ने छापेमारी की। इंद्रलोक कॉलोनी में एक रिहायशी मकान को गोदाम में बदलकर अवैध रूप से पटाखे रखे गए थे। यहां से करीब 1244 किलो अवैध पटाखे बरामद हुए। वहीं, जोगापुर में व्यवसायी के दूसरे गोदाम से लगभग 9 हजार किलो पटाखे मिले। जांच में पता चला कि व्यापारी के पास केवल 1 हजार किलो पटाखे रखने का ही लाइसेंस था।

दीपावली से पहले बड़ा हादसा टला

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों का रिहायशी इलाकों में भंडारण बेहद खतरनाक है। समय रहते कार्रवाई न होती तो दीपावली से पहले कोई बड़ा हादसा हो सकता था। सभी बरामद पटाखों को जब्त कर लिया गया है और संबंधित व्यापारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

सदर एसडीएम ने बताया कि पूरे जिले में ऐसे अवैध भंडारण स्थलों की पहचान की जा रही है। दीपावली तक प्रशासन की सघन निगरानी जारी रहेगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Mausam: 5 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…