Main police station murder case: कुट्टी के ढेर में दबा मिला 1 युवक का शव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Main police station murder case: Body of a youth found buried in a pile of straw

Report- Suresh Nikhar

Main police station murder case: जिले के बेलागंज प्रखंड अंतर्गत मेन थाना क्षेत्र के नंदू बिगहा गांव स्थित कोरमथु टोला में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के कुट्टी (भूसे) के ढेर में दबा हुआ एक युवक का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों और परिजनों ने इसे सामान्य मौत मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।

Main police station murder case: आपसी विवाद में हत्या का आरोप, परिजनों ने गांव के व्यक्ति को बताया आरोपी

मृतक की पहचान नंदू बिगहा निवासी स्वर्गीय मदन यादव के 50 वर्षीय पुत्र श्री यादव के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार श्री यादव गांव में अकेले रहते थे। शुक्रवार सुबह जब वे काफी देर तक नजर नहीं आए तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के ही कुट्टी के ढेर के भीतर दबा उनका शव मिला, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

Main police station murder case

Main police station murder case: पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति अशोक यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मृतक का उससे काफी समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि घटना से एक दिन पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई थी और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। परिजनों का कहना है कि इसी रंजिश में श्री यादव की हत्या कर शव को कुट्टी के ढेर में छिपा दिया गया।

Main police station murder case

घटना की सूचना मिलते ही मेन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read Also: Ghuwara :जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, सात आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

मेन थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों समेत सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Main police station murder case

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक

Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में

Flag March for Holi Security: होली पर्व पर कांकेर-भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Flag March for Holi Security: शांति और कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील

Chandra Grahan 2026: आज के दिन की विशेष जानकारी और सावधानियाँ

Chandra Grahan 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च 2026 को होलिका

Jaipur: CM भजनलाल शर्मा के निवास पर हुआ होलिका दहन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

Report by: Suman Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के बाद

Rohtas में होलिका दहन उत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रशासन रहा सतर्क

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले में होली पर्व की पूर्व