Mahidpur: गुरु रविदास जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक चल समारोह और कलश यात्रा से महका नगर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mahidpur

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर

Mahidpur (उज्जैन): संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के जन्मजयंती पखवाड़े के अवसर पर महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के समस्त रविदास समाज द्वारा एक भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को नगर में विशाल चल समारोह और कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें भक्ति, उत्साह और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला।

मंडी प्रांगण से शुरू हुई भव्य यात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

Mahidpur कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार सुबह 10 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण से हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में समाज की महिलाएँ और पुरुष एकत्रित हुए। यहाँ से प्रारंभ हुई कलश यात्रा और चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। नगरवासियों और विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह मंच बनाकर चल समारोह का आत्मीय स्वागत किया। श्री घोड़ा पछाड़ मंदिर समिति सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं और अतिथियों का अभिनंदन किया।

भजनों की मधुर प्रस्तुति और प्रबुद्धजनों का संबोधन

Mahidpur चल समारोह नगर भ्रमण के बाद पुराने बस स्टैंड पहुंचा, जहाँ एक विशाल धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आकाशवाणी समूह उज्जैन के कलाकारों द्वारा निर्गुणी एवं लोकपरंपरागत भजनों की मधुर प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णा बाई शिवनारायण सूर्यवंशी ने की, जबकि ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश बगाना विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों का साफा बांधकर और पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।

संत के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प

Mahidpur मंच पर उपस्थित प्रबुद्धजनों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के जीवन दर्शन और उनके क्रांतिकारी विचारों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज को समानता और भाईचारे का जो संदेश दिया, वह आज भी प्रासंगिक है। सभी उपस्थितजनों ने उनके बताए हुए सन्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिवनारायण सूर्यवंशी ने किया। आयोजन के समापन पर विशाल ‘महाप्रसादी’ का वितरण किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

Read this: Firozabad पुलिस की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल की मदद से 69 गुम मोबाइल बरामद, ₹12 लाख की संपत्ति स्वामियों को लौटाई

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: 1. रामनवमी पर प्रदेश में बड़े आयोजनभोपाल में 2500 भंडारे हुए,

Chaitra Navratri celebrations: महागौरी की पूजा कर CM योगी ने किया हवन, लोकमंगल की प्रार्थना की

Chaitra Navratri celebrations: चैत्र (वासंतिक) नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं

Under-20 Football Championship: नारायणपुर बना चैंपियन, इंटर जिला फुटबॉल में दंतेवाड़ा को 4-1 से हराया

Under-20 Football Championship: छत्तीसगढ़ में फुटबॉल का रोमांच चरम पर देखने को

IDF soldier shortage: गाजा युद्ध के बीच इजरायल सेना में संकट, जनरल एयाल जमीर ने दी चेतावनी

IDF soldier shortage: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट

CG: Top 10

CG: 1. गर्मी से राहत के आसारछत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज

MP: Top 10

MP: 1. रामनवमी पर प्रदेश में बड़े आयोजनभोपाल में 2500 भंडारे हुए,

Chhindwara में पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलटी, 10 की मौत की खबर, 30 से ज्यादा घायल

Chhindwara bus accident : सिमरिया मंदिर के पास बड़ा हादसा मध्यप्रदेश के

Petrol Diesel : अफवाहों पर रोक के लिए SOP जारी, फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Petrol Diesel : अफवाहों से बढ़ी चिंता, प्रशासन अलर्ट जिले में पेट्रोल

Dhanwal suspension : श्री धनवाल की याचिका पर जबलपुर उच्च न्यायालय ने नहीं दिया स्थगन

Dhanwal suspension : अपेक्स बैंक द्वारा दिनांक 22-3-26 को आदेश क्रमांक मप्रमु/13/केडर/प्रसं/2979

RAIPUR : आबकारी ठेकों और महादेव सट्टा मामले पर डिप्टी CM अरुण साव का कांग्रेस पर पलटवार

RAIPUR : आबकारी विभाग ठेका विवाद पर पलटवार रायपुर में आबकारी विभाग