जिला जेल दंतेवाड़ा से फरार शातिर आरोपी महेन्द्र दीवान गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mahendra Diwan, a notorious accused who had escaped from Dantewada district jail, was arrested.

रिपोर्ट- आजाद सक्सेना

दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जिला जेल दंतेवाड़ा से दीवार फांदकर फरार हुआ शातिर आरोपी महेन्द्र दीवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर दंतेवाड़ा सहित आसपास के जिलों में चोरी और अन्य आपराधिक मामलों के कई आरोप हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी 4 अप्रैल 2025 को जिला जेल से फरार हुआ था। उसके बाद से ही पुलिस लगातार उसकी गतिविधियों और नेटवर्क पर नजर बनाए हुए थी। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के बाद थाना दंतेवाड़ा, सायबर सेल और डीआरजी की संयुक्त टीम ने चितालंका कलारपारा जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि महेन्द्र दीवान के खिलाफ दंतेवाड़ा और बस्तर जिले में कुल चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को वैधानिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जेल से फरार आरोपी को पकड़ना विभाग के लिए बड़ी चुनौती थी, लेकिन टीम के समन्वय और सतत निगरानी से यह सफलता मिली है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा) से मारपीट, एसआई निलंबित

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा)

Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए गबन के आरोपी

By : कुलदीप सैनी Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,