प्रदेश में व्यापक स्तर पर मनाए जाएंगे महाशिवरात्रि और गुड़ी पड़वा पर्व

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mahashivratri and Gudi Padwa festivals will be celebrated on a large scale in the state.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों की साज-सज्जा सहित विविध आयोजन होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 30 मार्च को गुड़ी पड़वा पर्व पर भी बड़े स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि महाशिवरात्रि से विक्रमोत्सव प्रारंभ होगा। इस वर्ष भी जल गंगा अभियान संचालित किया जाएगा। इस वर्ष जल गंगा अभियान और वॉटर शेड कार्यक्रम के साथ दीर्घ अवधि तक चलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक प्रारंभ होने के पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे।

घड़ियाल अभ्यारण्य और मध्यप्रदेश में वन्य जीव पर्यटन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि 17 फरवरी को चंबल नदी के निकट घड़ियाल अभ्यारण्य का उन्होंने अवलोकन किया। इस अवसर पर 10 घड़ियाल चंबल नदी में छोड़े गए। प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। देश में सर्वाधिक घड़ियाल चंबल के घड़ियाल अभ्यारण्य में हैं। यहाँ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नई सुविधाएं प्रारंभ की जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अभ्यारण्य को पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण केन्द्र बताया।

कृषक कल्याण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में किसान कल्याण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। चाहे किसानों को धान और अन्य फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि का विषय हो या प्रति हेक्टेयर फसलों के लिए प्रोत्साहन राशि देने का विषय हो, इस संबंध में निकट भविष्य में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। किसानों का कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

मध्यप्रदेश तीसरी बड़ी नदी जोड़ो परियोजना से लाभान्वित होगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजनाओं की स्वीकृति के बाद मध्यप्रदेश तीसरी बड़ी नदी जोड़ो परियोजना से लाभान्वित होगा। यह परियोजना ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना होगी, जिससे महाराष्ट्र राज्य भी लाभान्वित होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में जल संग्रहण, वॉटर रिचार्ज और सिंचाई क्षेत्र के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना एक अनूठी परियोजना होगी जो पृथ्वी के गर्भ में जल भंडारण का कार्य भी करेगी। इस परियोजना से जल स्तर ऊपर आएगा। मध्यप्रदेश के खण्डवा और बुरहानपुर जिलों के सवा लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का विस्तार होगा। परियोजना के संबंध में शीघ्र ही महाराष्ट्र के साथ करारनामा किया जाएगा। केन्द्र सरकार से इस परियोजना के संबंध में आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह परियोजना वॉटर रिचार्ज की दृष्टि से पूरे देश के लिए प्रेरक परियोजना सिद्ध होगी।

नई औद्योगिक नीतियां

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश नई औद्योगिक नीतियां लागू कर निवेशकों को आमंत्रत कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की भावना है कि उद्योगों की स्थापना में उद्योगपतियों को अड़चनों का सामना न करना पड़े, इस उद्देश्य से नीतियां सरल होना चाहिए। मध्यप्रदेश, प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा दिए गए इस मंत्र पर अमल कर रहा है। राज्य सरकार ने अनेक उद्योग नीतियों की स्वीकृति प्रदान की है। निवेशकों को नई नीतियां मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करेंगी। निश्चित ही इनसे प्रदेश में रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ेंगे।

खेल क्षेत्र में मध्यप्रदेश की उपलब्धि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने हाल ही में उत्तराखंड में सम्पन्न राष्ट्रीय खेलों में 82 पदक प्राप्त किए हैं। यह एक विशेष उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेलों के विकास के लिए अनेक कदम उठाए हैं। खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने नेशनल गेम्स में 34 स्वर्ण, 25 रजत और 23 कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। मध्यप्रदेश ने पदक पदक संख्या के मान से देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है, जो एक विशेष उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद के सदस्यों और समस्त प्रदेशवासियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद के सदस्यों से बस्ती विकास योजना और जनसंपर्क निधि के सम्बन्ध में भी चर्चा की। मंत्रि-परिषद की बैठक राष्ट्र गीत वंदे-मातरम के सामूहिक गायन के साथ प्रारंभ हुई।

राशिफल 19 फरवरी 2025: क्या कहती हैं आपकी राशि? करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य की भविष्यवाणी

Bageshwar Dham : सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें: मुख्यमंत्री

Bageshwar Dham : मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को