Mahashivratri 17 वर्षों की परंपरा, इस साल 18वां आयोजन
रिपोर्ट- विष्णु गौतम
भिलाई, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन अवसर है। इस मौके पर बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा हर साल की तरह इस साल भी बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली जाएगी। यह आयोजन पिछले 17 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इस वर्ष इसका 18वां संस्करण होगा।
Mahashivratri दया सिंह ने दी तैयारियों की जानकारी
बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह ने मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बाबा की बारात की तैयारियों की डिटेल जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार का आयोजन ऐतिहासिक होने जा रहा है।

Mahashivratri एशिया बुक और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में होगा दर्ज
दया सिंह ने बताया कि इस वर्ष बाबा की बारात को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जाएगा। आयोजन की भव्यता और विशाल स्वरूप को देखते हुए यह उपलब्धि तय मानी जा रही है।
Mahashivratri देश-प्रदेश से उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब
बता दें कि, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बाबा की बारात की भव्यता ऐसी होती है कि इसे देखने के लिए देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या और भी अधिक रहने की संभावना है। बारात को सफल बनाने के लिए बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारी, युवा विंग, महिला विंग और सदस्यगण पिछले दो महीनों से लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Mahashivratri प्रधानमंत्री से लेकर संत-महात्माओं को न्योता
इस आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री, पूर्व कैबिनेट मंत्री, समाज प्रमुख और साधु-संतों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। अधिकांश अतिथियों ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी है।
Mahashivratri केरल से आ रहीं 7 मनमोहक झांकियां
केरल प्रदेश से 40 कलाकारों की टीम द्वारा 7 भव्य झांकियां लाई जा रही हैं। इनमें भगवान शिव का तांडव नृत्य, मां काली का भव्य नृत्य, गरुड़ नृत्य, मोर नृत्य, भगवान गणेश की नृत्य झांकी, हनुमान जी की विशाल झांकी सहित अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप शामिल होंगे।
आंध्रप्रदेश की झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र
आंध्रप्रदेश के हैदराबाद, विजयवाड़ा, राजमंडरी और विशाखापट्टनम से आने वाली झांकियों में महाकाली झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस बार मां दुर्गा के नौ रूपों की 15 फीट ऊंची झांकी, शिव-पार्वती, अघोरा, भूत-पिशाच और अवघण नृत्य की भव्य प्रस्तुति देखने को मिलेगी।
हरियाणा और दिल्ली की अद्भुत प्रस्तुतियां
हरियाणा प्रदेश से बाबा (राम) आर्ट ग्रुप द्वारा शिवलिंग दर्शन, भगवान भोलेनाथ की भस्म आरती और राधा-कृष्ण की वृज होली की झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। नई दिल्ली और हरियाणा की काली ग्रुप द्वारा 15 फीट ऊंची कंकाल खोपड़ी से निकलते शिव-पार्वती की वरमाला झांकी विशेष आकर्षण होगी।
पहले से ज्यादा भव्य और ऐतिहासिक होगा आयोजन
बता दें कि, दया सिंह ने कहा कि इस बार का आयोजन पिछले वर्षों से बिल्कुल अलग और अधिक भव्य होगा। अवघणों की टीम के साथ भगवान भोले शंकर के शिव तांडव और आनंद नृत्य की प्रस्तुति श्रद्धालुओं को अलौकिक अनुभूति कराएगी।
read more: राम मंदिर की 7 एकड़ से अधिक जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा, समिति को मिला मालिकाना हक





