मध्यप्रदेश में बारिश 19% अधिक, गुना और रायसेन में सबसे ज्यादा बारिश; तीन जिलों में अलर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मध्यप्रदेश में बारिश 19% अधिक, गुना और रायसेन में सबसे ज्यादा बारिश; तीन जिलों में अलर्ट

BY: MOHIT JAIN

मध्यप्रदेश में इस मानसूनी सीजन अब तक 44 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो कि सामान्य औसत से 19 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, गुना और रायसेन जिले में 61 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है।

मौसम विभाग ने बताया कि सितंबर के अंतिम दिनों में भी तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। खासकर बुधवार को सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून विदाई के संकेत

देश के कई राज्यों में मानसून धीरे-धीरे विदाई ले रहा है। गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय नहीं है, जबकि उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी मानसून का अंत होने की संभावना है।

मध्यप्रदेश में अक्टूबर के पहले सप्ताह तक मानसून की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणाली

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में तीन प्रमुख सिस्टम सक्रिय हैं – एक लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ। इनका असर विशेष रूप से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कई जिलों में हल्की बारिश भी जारी रहेगी।

इंदौर संभाग की स्थिति सुधर रही

इस बार मानसून की शुरुआत में इंदौर और उज्जैन संभाग में बारिश कम हुई थी। हालांकि, सितंबर में तेज बारिश ने इंदौर में सामान्य बारिश का कोटा पूरा कर दिया है।

वहीं, बड़वानी, खरगोन और खंडवा जिलों की बारिश की स्थिति अभी भी संतोषजनक नहीं है। उज्जैन संभाग में अब भी बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ है। सबसे कम बारिश वाले जिलों में शाजापुर दूसरे स्थान पर है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Child Protection Workshop: रायपुर में बाल संरक्षण पर मंथन, एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Child Protection Workshop: बच्चों के अधिकार और सुरक्षा पर विशेषज्ञों की चर्चा

Road Accident: दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई

Road Accident: सेक्टर 2 चौक पर हुआ हादसा, दो युवक गंभीर घायल

Ambikapur bulldozer action: बुलडोजर अभियान के तहत 39 अवैध मकान ध्वस्त

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur bulldozer action: अंबिकापुर में प्रशासन ने आज

Park Cleanliness Drive: खबर का बड़ा असर, इंदिरा पार्क में शुरू हुआ सफाई अभियान

Park Cleanliness Drive: नगर पालिका हरकत में, शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित

Fort Kochi रेड जोन में ड्रोन उड़ाने का आरोप, दो अमेरिकी पर्यटकों पर दर्ज FIR

Fort Kochi: केरल के फोर्ट कोच्चि में हाई-सिक्योरिटी रेड जोन में ड्रोन

CG: Top 10

CG: 1. बिलासपुर बैग चोरी के शक में बाजार में मारपीटबिलासपुर के

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मौसम में बदलाव और बारिश का अलर्टमध्य प्रदेश में

Horoscope: 24-03-26

Horoscope: जानें मंगलवार का राशिफल, किस राशि को होगा लाभ और किसे

Haryana Journalists Protest : ऐतिहासक रहा हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों का पहला व विशाल महाधरना : डॉ इंदु बंसल

Haryana Journalists Protest : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Bhopal news : राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पूर्व मंत्री पवैया ने संभाला पदभार

Bhopal news : उप मुख्यमन्त्री देवड़ा एवं श्री शुक्ल ने दी शुभकामनाएं

Balod Kite Accident : छत से गिरकर 7 वर्षीय मासूम की मौत

Balod Kite Accident : नेवारीकला गांव में दर्दनाक हादसा, दूसरी मंजिल से

Pension Issue : बोकारो में पेंशन के लिए भटकता बुजुर्ग, 3 महीने से प्रखंड कार्यालय के चक्कर

Pension Issue : कसमार प्रखंड कार्यालय में सुनवाई नहीं, बुजुर्ग रोज लगा