By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > हरियाणा > Haryana Journalists Protest : ऐतिहासक रहा हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों का पहला व विशाल महाधरना : डॉ इंदु बंसल
हरियाणा

Haryana Journalists Protest : ऐतिहासक रहा हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों का पहला व विशाल महाधरना : डॉ इंदु बंसल

Swadesh News
Last updated: March 23, 2026 8:45 pm
By Swadesh News
Share
5 Min Read
SHARE

Haryana Journalists Protest : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा गया ज्ञापन

Haryana Journalists Protest : हरियाणा के इतिहास में पहली बार श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन के नेतृत्व में हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों के हितों एवं अधिकारों की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक दिवसीय महाधरना आयोजित किया गया। राजधानी स्थित जंतर-मंतर पर आयोजित इस महाधरना प्रदर्शन में हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों श्रमजीवी पत्रकारों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया।
जंतर – मंतर महाधरने पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने पत्रकार सुरक्षा कानून सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा।

Haryana Journalists Protest

Haryana Journalists Protest : पत्रकारों को संबोधित करते हुए महाधरने की संयोजिका डॉ बंसल ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अनेक चुनौतियों का सामना करते हैं, किंतु उनकी सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता तथा पेशेवर संरक्षण के लिए अपेक्षित व्यवस्थाएं अभी भी पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हैं। डॉ. बंसल ने कहा संगठन ने अपने ज्ञापन में पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु व्यापक नीतिगत सुधारों की आवश्यकता पर बल देते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार से त्वरित एवं प्रभावी हस्तक्षेप की मांग की है।

Haryana Journalists Protest : डॉ बंसल ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों के लिए मासिक पेंशन के नियमों में सरलीकरण कर इस का नाम बदल कर पत्रकार सम्मान निधि किया जाए व राशि 25 हजार की जाए।, ताकि वरिष्ठ पत्रकार अपने जीवन के उत्तरार्ध में सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। डॉ बंसल नं कहा इसके अतिरिक्त पत्रकारों के लिए प्रभावी स्वास्थ्य सुरक्षा, परिवार के बच्चों के लिय निःशुल्क शिक्षा व आवास व्यवस्था लागू करने की भी मांग की गई है, जिससे श्रमजीवी पत्रकार व उनके परिवार गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा, निःशुल्क शिक्षा व आवास योजना जैसी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

Haryana Journalists Protest : डॉ बंसल ने कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि वर्तमान समय में मीडिया परिदृश्य तेजी से डिजिटल माध्यमों की ओर अग्रसर हो रहा है। ऐसे में डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को भी समान अधिकार, सुरक्षा एवं मान्यता प्रदान की जानी चाहिए। संगठन का मानना है कि सूचना के प्रसार में डिजिटल पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उन्हें भी नीतिगत ढांचे में शामिल करना अत्यंत आवश्यक है।
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने सरकार से मांग की है कि पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु प्रभावी दिशा-निर्देश जारी करे।

Haryana Journalists Protest : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के अनुसार पत्रकारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

Haryana Journalists Protest : डॉ बंसल ने कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा सरकार से अपेक्षा रखता है कि सरकार जल्द से जल्द पत्रकारों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए सकारात्मक निर्णय लेगी, जिससे पत्रकार समुदाय का मनोबल सुदृढ़ होगा और वे निष्पक्ष, निर्भीक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के अपने दायित्व का निर्वहन और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगे।

Haryana Journalists Protest : महाधरने में हरियाणा के मशहूर हरियाणवी कलाकार दिनेश भारद्वाज व उन साथी कलाकारों ने देशभक्ति रागनियों से श्रमजीवी पत्रकारों का हौंसला बढ़ाया।

Haryana Journalists Protest : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के आह्वान पर हरियाणा के इतिहास के इस पहले व विशाल महाधरने को दिल्ली जंतर – मंतर पर उत्तरप्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, राजस्थान जर्नलिस्ट एसोसियेशन के पूर्व प्रदेश महासचिव घनश्याम बाघी,राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सैनी ने धरना स्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया।

Haryana Journalists Protest : इस महाधरने में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की फतेहाबाद जिला इकाई के अध्यक्ष संजीव शर्मा,रेवाड़ी जिला इकाई अध्यक्ष धनेश विद्यार्थी,पलवल जिला इकाई अध्यक्ष भूषण ओहलियांन,नूंह जिला इकाई अध्यक्ष नरेश मेंहदीरत्ता,पटौदी इकाई जिला अध्यक्ष नरेश शर्मा,गुरुग्राम जिला इकाई अध्यक्ष सतबीर भारद्वाज,गोहाना जिला इकाई अध्यक्ष अनिल जिंदल, झज्जर जिला इकाई अध्यक्ष ललित गोठवाल सहित हरियाणा प्रदेश के सैकड़ों श्रमजीवी पत्रकार शामिल हुए।

read more : MP Cabinet Decisions : OBC युवाओं के लिए शौर्य संकल्प योजना 2026 मंजूर, शासकीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 3% बढ़ा

TAGGED:HaryanaHaryana Journalists ProtestHindi NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

Firing Case : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर फायरिंग का आरोप, जमीनी विवाद में दो लोग घायल

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश एजेंडा

India Wholesale Inflation : जून में थोक महंगाई दर 9.87% पर पहुंची,खाने-पीने की चीजों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी

By Rakhi Verma Executive Editor
दिल्लीमध्य प्रदेश

India Post Quarterly Business : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में डाक विभाग की तिमाही समीक्षा बैठक सम्पन्न

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Drishti Online Platform MP : सीएम डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,’ जानें क्या होगा फायदा?

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?