मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें: 22 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें: 22 अक्टूबर 2025

मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में कई जगहों से बड़ी खबरें सामने आईं, कहीं कान्ह नदी के प्रदूषण पर सवाल उठे तो कहीं चोरी, मारपीट और सड़क हादसे की घटनाएं चर्चा में रहीं। पढ़िए प्रदेशभर की 10 अहम खबरों का संक्षेप।

1. ढाई सौ करोड़ के बॉन्ड से सुधारेंगे कान्ह की दशा

अब तक करोड़ों खर्च करने के बाद भी कान्ह नदी प्रदूषित बनी हुई है। सिंहस्थ से पहले पानी साफ करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

2. जबलपुर की कृषि मंडी में चोरी का वीडियो वायरल

फल व्यापारी की दुकान से चोरों ने 2 लाख रुपये उड़ा लिए। गल्ला तोड़कर नकदी लेकर भागे आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए।

3. शिवपुरी में तीन पक्षों में खूनी संघर्ष

विवाद के दौरान जमकर पथराव हुआ, जिसमें एक पुलिस आरक्षक घायल हो गया। हालात काबू में करने के लिए तीन थानों की पुलिस उतरी।

4. मुरैना में दबंगों का हमला, 9 लोग अधमरे

जमीन के कब्जे को लेकर हुई मारपीट में कई लोग घायल हुए। कार्रवाई पूछने पर SI ने पीड़ित से बदसलूकी की, नाबालिग भगवान से गुहार लगाती रही।

5. ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने खुद को मारी गोली

गोली की आवाज सुनकर बेटा पहुंचा, लेकिन पिता ने अगले दिन दम तोड़ दिया। पारिवारिक तनाव को बताया जा रहा है कारण।

6. शाजापुर में नाली विवाद पर लाठी-डंडे चले

दो पक्षों में हुए संघर्ष में 6 लोग घायल हुए। दो महिलाओं को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया। दोनों पक्षों पर केस दर्ज।

7. नीमच पटाखा बाजार में हंगामा

तेज रफ्तार बाइक ने व्यापारी के बेटे को टक्कर मारी। गुस्साए लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर जमकर पीटा।

8. रीवा में सड़क हादसे में जवान की मौत

दिवाली की छुट्टियों पर घर आया सैनिक दुर्घटना का शिकार हुआ। अंतिम संस्कार में पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा – क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति।

9. शाजापुर में सड़क किनारे घायल युवक मिला

अस्पताल में भर्ती युवक को गंभीर चोटें आईं। हादसे की वजह अब तक पता नहीं चल पाई है, पुलिस जांच में जुटी।

10. श्योपुर में प्रेमी को पकड़ा और मुंडा दिया सिर

युवती के परिजनों ने प्रेमी को पकड़कर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला