Lucknow 13 January: सिद्धार्थ भाटिया ने कहा – एआई ही है ‘नेक्स्ट बिग थिंग’, उत्तर प्रदेश में क्रांतिकारी बदलाव का जरिया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lucknow

Report: Vandna Rawat


मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात, प्रदेश में एआई को लेकर की चर्चा

Lucknow पूछ एआई के को-फाउंडर और सीईओ सिद्धार्थ भाटिया ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े प्रयासों और इसे जनता तक सुलभ बनाने के तरीकों पर चर्चा की। भाटिया ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि जब नेतृत्व का विजन स्पष्ट और ठोस होता है, तो उसके परिणाम स्वतः ही धरातल पर दिखाई देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में नीति निर्माण और एआई के क्रियान्वयन से आने वाले वर्षों में रोजगार सृजन और अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियां जुड़ेंगी।


भारत में डेटा की सुरक्षा और एआई का लाभ सभी तक

Lucknow सिद्धार्थ भाटिया ने बताया कि भारत में एआई का तेजी से उपयोग बढ़ रहा है, लेकिन यह आवश्यक है कि देश का डेटा भारत में सुरक्षित रहे। उनका उद्देश्य एआई को हर नागरिक तक सुलभ बनाना है। इसके तहत किसान, गृहिणी, पेशेवर या छात्र बिना किसी ऐप के कॉल या व्हाट्सऐप संदेश के माध्यम से समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

भाटिया ने कहा कि यह सेवा सभी के लिए निःशुल्क और सरल होनी चाहिए, ताकि किसी को विशेष तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने यूपीआई का उदाहरण देते हुए बताया कि प्रारंभ में इसे लेकर संदेह था, लेकिन आज यह डिजिटल भुगतान का सशक्त माध्यम बन चुका है। इसी तरह एआई भी प्रत्येक नागरिक तक पहुँचने की दिशा में कार्य जारी है।


एआई रोजगार सृजन का माध्यम, पेशेवरों और नागरिकों के लिए जरूरी

Lucknow सिद्धार्थ भाटिया ने जोर देकर कहा कि एआई रोजगार छीनने का नहीं, बल्कि सृजन का माध्यम है। उन्होंने कहा कि समय की आवश्यकता है कि पेशेवर और आम नागरिक दोनों एआई के प्रति जागरूक हों और इसका प्रभावी उपयोग करें। भाटिया ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में इस दिशा में सराहनीय प्रयास हुए हैं, जिन्हें और आगे बढ़ाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री से मुलाकात में उन्होंने प्रदेश में निवेश संभावनाओं पर भी चर्चा की। आगामी दिनों में सिद्धार्थ भाटिया स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एआई सेक्टर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Read this: Shravasti : यूपी के श्रावस्ती में चौंकाने वाला खुलासा: मृत समझी गई महिला आठ महीने बाद पुणे में जिंदा मिली

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक

Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में

Flag March for Holi Security: होली पर्व पर कांकेर-भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Flag March for Holi Security: शांति और कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील

Chandra Grahan 2026: आज के दिन की विशेष जानकारी और सावधानियाँ

Chandra Grahan 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च 2026 को होलिका

Jaipur: CM भजनलाल शर्मा के निवास पर हुआ होलिका दहन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

Report by: Suman Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के बाद

Rohtas में होलिका दहन उत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रशासन रहा सतर्क

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले में होली पर्व की पूर्व

Gorakhpur में सीएम योगी का गोशाला दौरा, गौसेवा पर दिया जोर

Report by: Arun kumar Gorakhpur : भारतीय सभ्यता और सनातन संस्कृति में

Emergency Services During Holi: होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

Emergency Services During Holi: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन निगरानी, 100 से अधिक

Robbery Case Solved: 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा

Robbery Case Solved: युवक का गला दबाकर हत्या का प्रयास, सोने का

Holika Dahan Celebration: कोडेनार में श्रद्धा और परंपरा के साथ संपन्न हुआ होलिका दहन

Holika Dahan Celebration: फाग गीतों और विधि-विधान के साथ निभाई गई परंपरा

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10बड़ी खबरें.. CG: 1. 100 साल पुरानी होली

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरेैं... MP: 1. होली पर बस

Horoscope: 03-03-26

Horoscope: जानें कैसा रहेगा राशि के अनुसार आज का दिन Horoscope: मेष

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,