,

LPG cylinder crisis: नौतनवा में घरेलू गैस संकट गहराया, सड़क से हाईवे तक लगी लंबी कतारें

LPG cylinder crisis

Report by: Rajesh Jaiswal

LPG cylinder crisis: उत्तरप्रदेश के महराजगंज जिले के नौतनवा नगर में घरेलू गैस की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। नौतनवा गैस सर्विस से जुड़े उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए घंटों, कई बार पूरी रात सड़कों और गैस गोदाम के बाहर लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है।

LPG cylinder crisis: मुख्य सड़कों से नेशनल हाईवे तक कतारें

नगर की मुख्य सड़कों से लेकर नेशनल हाईवे 24 तक सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें लगी हैं। बावजूद इसके, उपभोक्ताओं को भरोसा नहीं है कि जिस दिन वे लाइन में लगते हैं, उसी दिन उन्हें गैस सिलेंडर मिलेगा।

LPG cylinder crisis: सुरक्षा और रोजमर्रा के काम प्रभावित

गैस की कमी के कारण लोग अपने रोजमर्रा के काम छोड़कर घंटों सड़क किनारे इंतजार करने को मजबूर हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच यह कतारें सुरक्षा के लिहाज से भी खतरे से खाली नहीं हैं।

LPG cylinder crisis: प्रशासन के दावों और जमीनी हालात में अंतर

स्थानीय लोगों का कहना है कि दो दिन पहले पुलिस प्रशासन ने सड़क पर सिलेंडर लाइन लगाने से मना किया और होम डिलीवरी का आश्वासन दिया। लेकिन जमीनी स्तर पर हालात पहले जैसे ही बने हुए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें अब भी दर-दर भटकना पड़ रहा है।

LPG cylinder crisis: जिम्मेदार अधिकारी चुप, नाराजगी बढ़ी

स्थानीय उपभोक्ताओं ने कहा- “रात से लाइन में लगे हैं, फिर भी भरोसा नहीं कि सिलेंडर मिलेगा या नहीं। घर का सारा काम छोड़कर यहां खड़े हैं, लेकिन व्यवस्था पूरी तरह फेल है।”

read also: CM Saini on national issues: पीएम के मन की बात कार्यक्रम में CM सैनी का AAP पर हमला, बोले-“सरकार अपनी जेब भरने में व्यस्त”

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…