,

बंडा: लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पटवारी को गिरफ्तार किया

Lokayukta arrested Patwari taking bribe in Banda

बंडा में सागर लोकायुक्त ने एक पटवारी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ग्राम रमपुरा निवासी भगवान सिंह लोधी की भूमि का फर्द बटवारा करने के एवज़ में पटवारी मुन्ना लाल अहिरवार द्वारा तीस हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। आवेदक द्वारा पांच हजार रुपये पटवारी को दे दिये थे। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस सागर में लिखित शिकायत की गई जिसके बाद शिकायत की पुष्टि होने के बाद बरा चौराहा के पास पटवारी द्वारा अपना कार्यालय बनाये हुए था। जहाँ पर पटवारी को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और पटवारी को बंडा थाने लेकर पहुंचे और आगामी कार्रवाई की।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…