,

Liquor Smuggling Raid: महुआ शराब के अवैध कारोबार पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Liquor Smuggling Raid

Reporter: Dinesh Gupta, Edit By: Mohit Jain

Liquor Smuggling Raid: सरगुजा जिले में आबकारी विभाग ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 21 लीटर महुआ शराब जब्त की है। मुखबिर की सूचना पर विभाग की टीम ने कार्रवाई की।

Liquor Smuggling Raid: मोतीपुर में 9 लीटर शराब बरामद

दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर में रहने वाले राजकुमार निषाद के ठिकाने पर आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा। लंबे समय से अवैध शराब बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। छापेमारी के दौरान 9 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। यह कार्रवाई आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता के नेतृत्व में की गई।

हिर्माणिया में 12 लीटर शराब बरामद

दूसरी कार्रवाई हिर्माणिया निवासी के ठिकाने पर की गई, जो मोतीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां से 12 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

Liquor Smuggling Raid

Liquor Smuggling Raid: दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

दोनों मामलों में आरोपियों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

यह खबर भी पढ़ें: CG News 14-01-2026: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

Liquor Smuggling Raid:अवैध शराब पर अभियान जारी

आबकारी विभाग ने बताया कि सरगुजा जिले में अवैध महुआ शराब के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…