,

विकास की उजास, सीएम डॉ. यादव का प्रवास

- Advertisement -
Ad imageAd image
Light of development, visit of CM Dr. Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जापान प्रवास पर निकलेंगे

मध्यप्रदेश को आर्थिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अब जापान का दौरा करेंगे। देश के महानगरों में उद्योगपतियों के साथ इंटरेक्शन, प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और जर्मनी-यूके में निवेश की  सफलता के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कारवां जापान की चार दिवसीय यात्रा के लिये रवाना होगा। अपनी जापान यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान के प्रमुख शहरों में स्थानीय उद्योगपतियों से म.प्र. में निवेश के संबंध में संवाद करेंगे और उद्योगपतियों और औद्योगिक संगठनों को एमपी में निवेश अवसरों की जानकारी देंगे

फाइल- भोपाल समिट

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जापान दौरा
  • एमपी सरकार का मिशन निवेश लगातार जारी
  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में जापान पार्टनर कंट्री 
  • जापान में टोक्यो,ओसाका, कोबे जाएंगे सीएम डॉ. मोहन
  • मध्यप्रदेश में जापान से आएगा बंपर निवेश   

देश के दिल मध्यप्रदेश में सरकार ने वर्ष 2025 को उद्योग और रोजगार वर्ष घोषित किया है….. इस दौरान प्रत्येक माह उद्योगों की स्थापना और निवेश को प्रोत्साहित करने की गतिविधियां शुरू हो चुकी है …..  इसी को लेकर अब सीएम डॉ मोहन यादव जापान यात्रा पर जाएंगे ….अगले महीने भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेसटर्स समिट में विदेशी कंपनियां भी शामिल रहेगी…… जिसके शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद मौजूद रहकर अपना मार्गदर्शन देंगे

फाइल- जर्मनी में उद्योगपतियों से चर्चा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यूके और जर्मनी के दौरे के बाद अपने दूसरे विदेश दौरे पर जापान जा रहे है…..28 जनवरी से शुरू होने वाली सीएम की यह यात्रा 31 जनवरी तक चलेगी…. इस बार वे जापान पहुंचेगें……अपनी चार दिन की यात्रा में वे जापान के टोक्यो, ओसाका और कोबे जैसे प्रमुख शहरों में मध्यप्रदेश के लिए निवेश की संभावनाओं को तलाशेंगे…. अपनी जापान यात्रा में मुख्यमंत्री स्थानीय उद्योगपतियों से मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर वन—टू—वन संवाद भी करेंगे….. मुख्यमंत्री 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए जापान के निवेशकों को आमंत्रित भी करेंगे…….

सीएम डॉ. मोहन यात्रा की जापान यात्रा की शुरुआत 28 जनवरी को टोक्यो से होगी….इंदौर से दिल्ली रवाना होंगे…. शाम 6.55 बजे दिल्ली से टोक्यो जापान के लिए प्रस्थान करेंगे…. 28 जनवरी की रात 2.25 बजे टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डा पहुंचेंगे….यहां फ्रेंडस ऑफ एमपी की जापान टीम से मुलाकात करेंगे…. उद्योगपतियों से वन टू वन मीटिंग होगी…29 जनवरी को निवेशकों के साथ सीएम संवाद करेंगे…..जापान के प्रमुख उद्योगपतियों और संगठनों से मुलाकात करेंगे….सीएम 30 जनवरी को कोबे और ओसाका का दौरा करेंगे…. सुबह 4.30 बजे शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से निकलकर सुबह 8.30 बजे कोबे पहुंचेंगे…कोबे से ओसाका की यात्रा के बाद वे पैनासोनिक एनर्जी के अधिकारियों से चर्चा करेंगे… मुख्यमंत्री 31 जनवरी को ओसाका में रहेंगे….सुबह 6 से 7 बजे तक मीटिंग का दौर चलेगा…. सुबह 7 बजे क्योटो पहुंचेंगे…. 8 बजे जापान की सांस्कृतिक और औद्योगिक प्रगति को जानने के लिए विभिन्न साइट्स की विजिट करेंगे….मुख्यमंत्री 1 फरवरी को स्वदेश लौटेंगे…. सुबह 4.30 बजे टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे…..

ये है सीएम की यात्रा का शेड्यूल

  • 27 जनवरी शाम 6.55 बजे दिल्ली से टोक्यो के लिए प्रस्थान
  • 28 जनवरी रात 2.25 बजे हानेडा हवाई अड्डा पहुंचेंगे
  • 28 जनवरी को फ्रेंडस ऑफ एमपी की जापान टीम से मुलाकात
  • 28 जनवरी को उद्योगपतियों से वन टू वन चर्चा
  • 29 जनवरी को निवेशकों के साथ संवाद
  • 29 जनवरी को उद्योगपतियों और संगठन प्रमुखों से मुलाकात
  • 30 जनवरी कोबे और ओसाका की यात्रा
  • सुबह 4.30 बजे शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से कोबे पहुंचेंगे
  • कोबे से ओसाका जाएंगे, पैनासोनिक एनर्जी के प्रमुखों से चर्चा
  • 31 जनवरी को ओसाका में उद्योगपतियों से मीटिंग
  • शाम 8 बजे जापान की सांस्कृतिक और अन्य साइट्स पर विजिट
  • 1 फरवरी सुबह 4.30 बजे टोक्यो से दिल्ली के लिए प्रस्थान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का चार दिवसीय जापान दौरा कृषि, डेयरी एवं फूड प्रोसेसिंग, फिनटेक, आईटी – आईटीईएस…… और रोबोटिक्स, फार्मास्युटिकल्स, मेडिकल डिवाइस, इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, शहरी एवं औद्योगिक बुनियादी ढांचे, एयरोस्पेस और रक्षा, सहित पर्यटन जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित होगा….देखा जाए तो वित्त वर्ष 2023-24 में भारत-जापान व्यापार USD 22.85 बिलियन तक पहुंचा….. जिसमें मध्यप्रदेश ने एल्यूमिनियम, केमिकल्स, फार्मास्यूटिकल्स, और वस्त्र जैसे उत्पादों का जापान को निर्यात किया ….. मध्यप्रदेश में ब्रिजस्टोन, पैनासोनिक, सनोह, एनएचके, और कोमात्सू जैसी प्रमुख जापानी कंपनियां सफलतापूर्वक काम कर रही हैं

ये भी पढ़िए: मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश में निवेश के लिए यूके और जर्मनी के बाद जापान दौरा

Jharkhand में JPSC-JSSC विवाद को लेकर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, CGL परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग

Jharkhand: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. दुर्ग के स्पा सेंटर में

MP: Top 10

MP: 1. सावन के दूसरे सोमवार पर महाकाल की विशेष आराधना सावन

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति