महराजगंज में तेंदुए का आतंक: बकरी चरा रहे ग्रामीणों पर हमला, पांच घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Leopard terror in Maharajganj: Goat grazing villagers attacked, five injured

REPORT- RAJESH JAISWAL

महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रिसलपुर भोथहा गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब बकरी चरा रहे ग्रामीणों पर एक खुंखार तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

तेंदुए के हमले से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण सुरक्षा के डर से अपने घरों में दुबके हुए हैं और बच्चों को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं दे रहे। गांव के आसपास के इलाकों में लोगों की आवाजाही कम हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। टीम इलाके में ड्रोन और ट्रैकिंग तकनीक की मदद से उसकी मूवमेंट का पता लगा रही है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और जंगल या खेतों की तरफ अकेले न जाएं।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गांव के आसपास तेंदुए की मौजूदगी की चर्चाएं थीं, लेकिन आज हुए हमले ने डर को और बढ़ा दिया है। पुलिस और वन विभाग मिलकर इलाके में सुरक्षा उपाय बढ़ा रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Gorakhpur गोरखपुर जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Gorakhpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत

Vikasnagar के ढकरानी में अवैध खनन, वायरल हुआ वीडियो

Report by: Indra Pal Singh Vikasnagar: देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में

Jamshedpur : रक्तदान का महाकुंभ: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रचा इतिहास, एक दिन में 3140 यूनिट रक्त संग्रहित

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur लौहनगरी जमशेदपुर में संस्थापक दिवस के अवसर पर

Drug Trafficking: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28.621 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Drug Trafficking: एंटी क्राइम और एंटी नारकोटिक्स टीम की संयुक्त कार्रवाई Drug

Elephant Attack: कोरबा में हाथी का हमला, धान मंडी प्रभारी को कुचलकर मार डाला

Elephant Attack: रात में धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी पर

Kailram में नशा-मुक्त फाग, युवाओं ने पेश की भाईचारे और उत्सव की मिसाल

Kailram: हरियाणा के कलायत के कैलराम गांव में इस बार फाग का

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ टॉप 10 न्यूज़ 1. राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से फूलो

MP: Top 10

MP: MP Top 10 News: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP

Horoscope: 05-03-26

Horoscope: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन Horoscope:

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi