कोड़ेजुंगा बस्ती में तेंदुआ की दस्तक, लोगों में दहशत का माहौल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Leopard attacks Kodejunga colony, people in panic

रिपोर्ट – प्रशांत जोशी

कांकेर जिले के कोड़ेजुंगा बस्ती में एक बार फिर तेंदुआ की दस्तक से लोगों में भारी दहशत फैल गई है। 2 जुलाई की रात करीब साढ़े 10 बजे एक तेंदुआ बस्ती के भीतर देखा गया, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल पैदा हो गया। इस घटना के बाद से लोग रात तो क्या, दिन में भी घरों से निकलने से कतराने लगे हैं।

बस्ती के निवासी विशेष रूप से मजदूरी करके लौटने वाले लोग डरे हुए हैं। शाम 6-7 बजे तक घर लौटने वाले मजदूरों को अब तेंदुए के हमले का डर सताने लगा है। कई लोगों का कहना है कि अगर समय रहते तेंदुआ का रेस्क्यू नहीं हुआ, तो कोई भी बड़ी घटना घट सकती है।

यह पहली बार नहीं है जब तेंदुआ बस्ती में घुस आया हो। इससे पहले भी तेंदुआ कई पालतू जानवरों को शिकार बना चुका है। वन विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में विभाग की कार्यशैली को लेकर गुस्सा है।

1 जुलाई को भी कांकेर के इमलीपारा क्षेत्र में रात साढ़े 9 बजे एक तेंदुआ एक गाय के बछड़े को दबोचते हुए देखा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें तेंदुए की बस्ती में निर्भय आवाजाही देखी जा सकती है।

इसी दिन भानुप्रतापपुर की ओर से आ रहे कांकेर निवासी कृष्णा जैन ने भी तेंदुए को सड़क किनारे पत्थरों पर बैठे देखा और इसका वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड किया। यह सब घटनाएं इस ओर इशारा करती हैं कि वन विभाग तेंदुए की लगातार बढ़ती सक्रियता को नजरअंदाज कर रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग किसी अप्रिय घटना का इंतजार कर रहा है — शायद तब, जब तेंदुआ किसी इंसान पर हमला करेगा। समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया गया, तो स्थिति और भयावह हो सकती है।

Haridwar में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौकशी रोककर 2 गोवंश बरामद

Haridwar: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने रातोंरात बड़ी सफलता

Oscar Awards: रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ प्रियंका चोपड़ा तैयार, ऑस्कर अवॉर्ड्स में करेंगी स्टेज शेयर

Oscar Awards: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में प्रस्तुतकर्ता

Lucknow में चाइनीज मांझे का कहर, 2 लोगों की गर्दन कटी

Lucknow: लखनऊ में चाइनीज मांझे का खतरा एक बार फिर सड़कों पर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें CG: 1. टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. वन विश्राम गृहों में शराब

Horoscope: 06-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल

MP MEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के लिए दिए निर्देश

MP MEWS : नदियों के उद्गम स्थलों के व्यवस्थित विकास और सार्वजनिक

Rewa district farmers training : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने प्राकृतिक खेती का किया निरीक्षण

Rewa district farmers training : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हरिहरपुर धाम

Chitragupt worship : भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन

Chitragupt worship : मंत्री श्री विश्वास सारंग ने मंदिर पहुंचकर किया दर्शन

Vikasnagar illegal mining : अवैध खनन का बड़ा खुलासा, ढकरानी और ढालीपुर में छापेमारी

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Vikasnagar illegal mining : सोशल मीडिया पर वायरल हुए

Kurukshetra news : ज्योतिसर के पास एसवाईएल नहर में दिखा 14 फुट लंबा मगरमच्छ,

Kurukshetra news : ज्योतिसर क्षेत्र में एसवाईएल नहर के किनारे गुरुवार को

Magarlod Kidnapping : महिला चोरों ने 2 मासूम बच्चों का किया अपहरण, ग्रामीणों में दहशत

Magarlod Kidnapping : केवराडीह गांव में मासूमों का अपहरण, इलाके में तनाव

Aurangabad: होली पर भांग का सेवन पड़ा भारी, दाउदनगर अंचल के लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर Aurangabad बिहार के औरंगाबाद जिले में होली का जश्न

Jamshedpur उम्र को दी मात: जमशेदपुर की 53 वर्षीय दीप्ति खेमानी ने माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur "हौसले बुलंद हों तो उम्र की सीमा मायने

School Closed : गरियाबंद में स्कूल समय से पहले बंद, जांच के आदेश

School Closed : होली के बहाने समय से पहले बंद मिले कई