रिश्वत के आरोप में निलंबित लेखपाल ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत — सीएम योगी ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की धौलाना तहसील में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब घूसखोरी के आरोप में निलंबित किए गए एक लेखपाल ने परिसर के भीतर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए लेखपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना ने पूरे जिले में प्रशासन और लेखपाल संघ के बीच तनाव पैदा कर दिया है।

कौन थे लेखपाल और क्या था मामला?

धौलाना तहसील में तैनात सुभाष मीणा नामक लेखपाल पर ग्रामीणों ने भूमि अभिलेख से संबंधित मामलों में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। ये शिकायतें 3 जून 2025 को जन चौपाल में सामने आई थीं। तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी हापुड़ ने लेखपाल को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए थे। जांच की ज़िम्मेदारी एसडीएम शुभम श्रीवास्तव को दी गई थी।जांच के बाद 7 जुलाई को आरोप पत्र दाखिल किया गया, जिसमें सुभाष मीणा को दोषी ठहराया गया।


तहसील परिसर में निगला जहर

निलंबन और आरोपों से मानसिक रूप से आहत सुभाष मीणा ने बुधवार को तहसील परिसर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। शुरुआत में उन्हें रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उन्हें गाजियाबाद के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।इस घटना की जानकारी मिलते ही लेखपाल समुदाय में भारी नाराज़गी फैल गई। बड़ी संख्या में लेखपाल रामा अस्पताल पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया


मुख्यमंत्री योगी ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया और मेरठ मंडलायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक को जांच के आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाएगी ताकि किसी प्रकार की प्रशासनिक लापरवाही या अनदेखी सामने आए तो उचित कार्रवाई की जा सके।


डीएम मिलने पहुंचते, उससे पहले हो गई मौत

बताया जा रहा है कि डीएम हापुड़ सुबह 10 बजे लेखपाल सुभाष मीणा से मिलने अस्पताल जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही लेखपाल की मौत हो चुकी थी। इस बात से लेखपाल संघ में रोष और पीड़ा दोनों है। उन्होंने प्रशासनिक प्रक्रिया और निलंबन के तरीके पर सवाल खड़े किए हैं।


गाजीपुर में भी लेखपालों पर गिरी गाज

हापुड़ की घटना के बीच एक और खबर सामने आई है — गाजीपुर जिले में 10 लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन पर आरोप है कि इन्होंने असली पात्रता न रखने वाले लोगों को बीपीएल प्रमाण पत्र जारी किए, जिनका उपयोग सरकारी लाभ जैसे आंगनवाड़ी में नौकरी पाने के लिए किया गया।डीएम आर्यका अखौरी ने बताया कि इनमें से 9 नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से रोका गया है। जिलाधिकारी ने कहा, “यह प्रशासनिक धोखाधड़ी है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”


प्रशासन पर उठे सवाल, लेखपालों में आक्रोश

हापुड़ मामले ने उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लेखपाल संघ का कहना है कि केवल आरोपों के आधार पर तत्काल निलंबन और मानसिक उत्पीड़न कई बार जानलेवा साबित हो सकता है। वहीं, दूसरी तरफ, प्रशासन की जिम्मेदारी है कि भ्रष्टाचार जैसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएं।

अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री के आदेश के तहत गठित जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो तय करेगी कि इस मौत के लिए कौन ज़िम्मेदार है — खुद लेखपाल या तंत्र की अनदेखी?

Agra : चौकीदार सुरेश की हत्या का खुलासा, शराब के नशे में गाली-गलौज और विवाद ने ली जान

रिपोर्ट: फरहान खान Agra ताजनगरी के थाना सदर बाजार पुलिस ने चौकीदार

DC vs RCB: अरुण जेटली स्टेडियम में होगा हाई वोल्टेज मुकाबला, बदला लेने उतरेगी आरसीबी

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल

Bhopal के मेधावी छात्रों से मिले मंत्री विश्वास सारंग, उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

Bhopal: भोपाल में रोज़ मैरी हायर सेकेंडरी विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने

LSG vs KKR: सुपर ओवर में हारी लखनऊ, निकोलस पूरन बने हार के सबसे बड़े कारण

LSG vs KKR: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच

Reem Shaikh ने इंटरफेथ रिलेशनशिप पर रखी सख्त राय, बोलीं- धर्म से समझौता नहीं

Reem Shaikh: रीम शेख ने हाल ही एक पॉडकास्ट में अपने रिलेशनशिप

शादी के 40 साल बाद Sunita Ahuja का बड़ा बयान, कहा- “गोविंदा जैसे बेटे चाहिए, पति नहीं”

Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

Japan में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

Japan: जापान की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से कांप

Sonbhadra में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह, स्वामी चक्रपाणि बोले- मंदिर निर्माण करने वाला सदैव अमर

Sonbhadra: रॉबर्ट्सगंज में भगवान श्रीराम, माता सीता एवं भगवान चित्रगुप्त जी महाराज

Lightning Strike: कटिहार में आकाशीय बिजली का कहर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत-मुआवजे का ऐलान

Lightning Strike: अलग-अलग इलाकों में गिरी बिजली, तीन परिवारों पर टूटा दुखों

महेंद्र सिंह यादव बने Apex Bank के प्रशासक, सहकारिता विभाग ने जारी किया आदेश

Apex Bank: पंजीयक सहकारी संस्थाएं, मध्य प्रदेश द्वारा अपेक्स बैंक के प्रशासक

Summer Camp ‘आरोह-2026’ होगा अपग्रेड, खेल के साथ पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर जोर

Summer Camp: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नई

Bhopal में PRSI का आयोजन, जनसंपर्क में उत्कृष्ट कार्य के लिए सुनील वर्मा सम्मानित

Bhopal: पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया की भोपाल इकाई द्वारा ‘राष्ट्रीय जनसंपर्क

Heatwave Alert: देश में 3 दिन और झुलसाएगी गर्मी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Heatwave Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. शादी से पहले कांग्रेस

MP: Top 10

MP; जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. नर्मदापुरम में भीषण सड़क

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 27 अप्रैल 2026, सोमवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन