वकीलों का बनारस पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन: ग्वालियर में यूपी पुलिस का पुतला फूंका, जाम से आम लोग परेशान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
वकीलों का बनारस पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन: ग्वालियर में यूपी पुलिस का पुतला फूंका, जाम से आम लोग परेशान

BY: MOHIT JAIN

बनारस में वकीलों के साथ हुई मारपीट और कथित झूठे मुकदमों के विरोध में ग्वालियर के वकील सड़कों पर उतर आए। बुधवार को जिला न्यायालय के बाहर हुए इस प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश पुलिस का पुतला फूंका और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदर्शन से शहर में लगा जाम

करीब एक घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के कारण कलेक्टर कार्यालय के पास लंबा जाम लग गया। कई वाहन फंसे रहे और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम में एक एम्बुलेंस भी फंस गई थी, जिसे ट्रैफिक पुलिस ने किसी तरह निकालकर आगे बढ़ाया। इस स्थिति से राहगीर और मरीज दोनों को परेशानी झेलनी पड़ी।

ज्ञापन न लेने पर बढ़ा गुस्सा

वकीलों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की तैयारी की थी, लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज होकर वकीलों का गुस्सा और भड़क गया। ग्वालियर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन पाठक ने कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक अधिवक्ता समुदाय चुप नहीं बैठेगा।

यह है पूरा मामला

ग्वालियर बार एसोसिएशन के अनुसार, बनारस में एक वकील अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे। वाहन के कुछ कागज साथ न होने पर पुलिस ने न केवल उनसे अभद्रता की, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह घटना पेशे की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है और ऐसे मामलों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

एसडीएम अतुल सिंह ने बताया कि ग्वालियर अधिवक्ता संघ द्वारा दिया गया ज्ञापन उनके पास पहुंच चुका है। इसे उचित माध्यम से आगे भेजा जाएगा ताकि मामले पर कार्रवाई की जा सके।

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल