SECL के खिलाफ भू-विस्थापितों का फूटा गुस्सा: सुभाष चौक में पुतला दहन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Land-displaced people's anger erupted against SECL: effigy burnt in Subhash Chowk

रिपोर्ट- उमेश डहरिया

कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना द्वारा खदान विस्तार के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के खिलाफ भू-विस्थापितों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में प्रभावित परिवारों ने सुभाष चौक पहुंचकर एसईसीएल प्रबंधन का पुतला दहन किया और कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

जमीन गई, रोजगार नहीं मिला

कुसमुंडा क्षेत्र में दनेपाली, पढ़ानिया, चंद्रनगर सहित कई गांवों की कृषि भूमि को एसईसीएल ने खदान विस्तार के लिए अधिग्रहित किया है। लेकिन स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि जमीन लिए जाने के बावजूद न तो उन्हें रोजगार मिला और न ही बसाहट या समुचित मुआवजा दिया गया। इस वजह से प्रभावित परिवारों को आजीविका चलाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब सैकड़ों की संख्या में भू-विस्थापित सुभाष चौक से नारेबाजी करते हुए कलेक्टरेट कार्यालय की ओर बढ़े। यहां उन्होंने मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए घेराव किया। इस दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच हल्की झड़प की भी सूचना है।

लगातार हो रहे आंदोलन

यह कोई पहली बार नहीं है जब भू-विस्थापितों ने विरोध प्रदर्शन किया हो। बीते कुछ महीनों से लगातार एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन तेज होता जा रहा है। प्रभावितों की मांग है कि उन्हें तत्काल नौकरी, बसाहट और उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे अपने परिवार का जीवन यापन कर सकें।

प्रशासन पर भी उठे सवाल

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर भी आरोप लगाए कि वह एसईसीएल प्रबंधन के दबाव में काम कर रहा है और पीड़ितों की मांगों की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

Dhanbad नगर निकाय चुनाव: ₹1.99 लाख से अधिक नकद पर रहेगी प्रशासन की नजर, 23 फरवरी को मतदान

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और

Sheikhpura: बजट 2026 ऐतिहासिक और जनउपयोगी, विकास को मिलेगी नई गति – मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura : बिहार सरकार के सहकारिता तथा पर्यावरण, वन एवं

Jamtara: नीलदहा में श्रीमद् भागवत कथा का शंखनाद, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara: जामताड़ा जिले के नीलदहा गांव में रविवार से

Mahidpur: गुरु रविदास जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक चल समारोह और कलश यात्रा से महका नगर

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज

Faridabad : सूरजकुंड मेला हादसा: झूला कंपनी के मालिक समेत दो गिरफ्तार, जांच के लिए SIT का गठन

Faridabad : सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में 7 फरवरी को हुए दर्दनाक

Nawada: सुभाष हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस ने तीन हत्यारोपियों समेत पांच को दबोचा

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर

Saharsa : चार दोस्तों ने एक साथ खाया कीटनाशक, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

रिपोर्ट: रतना मिश्रा Saharsa : जिले के कनरिया थाना क्षेत्र स्थित फरेवा

Ayushman Bharat Scheme: चक हिंगुई गांव में आयुष्मान कार्ड कैंप

Ayushman Bharat Scheme: ग्राम प्रधान मेराज बानो की पहल, योगी–मोदी सरकार की

Union Budget India: केंद्रीय बजट पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की पत्रकार वार्ता

Union Budget India: मीरजापुर जिला पंचायत के सभागार में केंद्रीय बजट को

Dhanbad: लोन रिकवरी एजेंट का अपहरण, 15 लाख की फिरौती से मचा हड़कंप

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : कोयलांचल के बाबूडीह खटाल इलाके में उस

Road Accident Lakhimpur: घने कोहरे में दर्दनाक हादसा, लखीमपुर में CNG ऑटो पुल से गिरा

Road Accident Lakhimpur: लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में बीती

Dipka Mines: ट्रेलर में लगी भीषण आग, वीडियो हुआ वायरल

Report: Umesh Dahariya, Edit By: Mohit Jain Deepka Mines: दीपका थाना क्षेत्र