Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kurukshetra

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में शुरू हुआ यह महापड़ाव तीन दिन तक चलेगा। प्रदर्शन के बाद किसान मुख्यमंत्री के कुरुक्षेत्र स्थित आवास का घेराव करने के लिए देवीलाल पार्क से रवाना हुए।

Kurukshetra: प्रदेशभर के किसान संगठनों की भागीदारी

मोर्चा से जुड़े करीब 10 किसान संगठनों के प्रतिनिधि महापड़ाव में शामिल हुए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और अगली रणनीति की घोषणा की जाएगी।

Kurukshetra: प्रमुख मांगें क्या हैं?

किसानों की मुख्य मांगों में कृषि बिजली बिलों को रद्द करना, किसानों पर दर्ज कथित झूठे मुकदमे वापस लेना और फसल खराबे का पूरा मुआवजा जारी करना शामिल है।

Kurukshetra

किसान नेताओं का आरोप है कि फिजी वायरस और बाढ़ से फसलें बर्बाद हुईं, लेकिन प्रशासन ने पूरे नुकसान का आकलन नहीं किया। उनका दावा है कि जिले में लगभग 81 हजार एकड़ क्षेत्र प्रभावित हुआ, जबकि केवल करीब 7 हजार एकड़ का मुआवजा दिया गया।

Kurukshetra: तकनीकी खामियों का आरोप

किसानों का कहना है कि गलत फोटो अपलोड होने जैसी तकनीकी त्रुटियों का खामियाजा भी किसानों को भुगतना पड़ रहा है, जिससे कई प्रभावित किसान मुआवजे से वंचित रह गए।

Kurukshetra: ट्रेड डील और आयात पर चिंता

किसानों ने अमेरिका से कृषि उत्पादों के संभावित आयात पर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि आयात की खबर के बाद ही मंडियों में मक्का के दाम 300 से 400 रुपये तक गिर गए हैं। इससे स्थानीय किसानों को भारी नुकसान हो सकता है।

किसान नेता प्रिंस वढेच ने कहा कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर इसे प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।

read also: Panchkula: सेक्टर-9 मंदिर परिसर में युवक पर डंडों से हमला, जमीन विवाद में भाइयों की हुई झड़प

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप