कोरबा में दर्दनाक हादसा: खेलते समय 8 साल के बच्चे ने निगल लिया सिक्का, सीने में फंसने से मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
कोरबा में दर्दनाक हादसा: खेलते समय 8 साल के बच्चे ने निगल लिया सिक्का, सीने में फंसने से मौत

Reporter: Umesh Dahariya, Edit by: Mohit Jain

कोरबा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में खेलते समय आठ साल के मासूम बच्चे ने गलती से सिक्का निगल लिया, जो उसके सीने में फंस गया। इससे उसकी सांस रुक गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इलाज के सिलसिले में आया था परिवार

जानकारी के अनुसार, मदन सारथी अपनी पत्नी और आठ साल के बेटे शिवम के साथ इलाज के सिलसिले में अपने गांव से कोरबा आया था। परिवार एक रिश्तेदार के घर ठहरा हुआ था। इसी दौरान रात में खेलते-खेलते शिवम ने गलती से सिक्का निगल लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

एक्स-रे में सामने आया चौंकाने वाला सच

परिजन घबराकर बच्चे को लेकर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जब बच्चे का एक्स-रे कराया तो उसके सीने में सिक्का फंसा हुआ दिखाई दिया। बच्चे की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन की तैयारी शुरू की, लेकिन आवश्यक सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजनों को सलाह दी गई कि वे बच्चे को निजी अस्पताल या हायर सेंटर ले जाएं।

रास्ते में टूट गई मासूम की सांसें

परिजन तुरंत बच्चे को लेकर निजी अस्पताल की ओर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, इस घटना से पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।

Bhagalpur: ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की खुली पोल, तातारपुर से स्टेशन चौक तक जाम का जंजाल

रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण