पश्चिम बंगाल में लगा ‘सनातनियों का महाकुंभ’
by: vijay nandan
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पावन भूमि कोलकाता में आज एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जब बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सान्निध्य में 5 लाख लोगों ने एक साथ श्रीमद्भगवद् गीता का पाठ किया। शहर में उमड़े श्रद्धा और उत्साह के सैलाब को देखकर शास्त्री जी ने कहा कि मानो कोलकाता में महाकुंभ मेले का आयोजन हो गया हो।
#WATCH | Kolkata: Bageshwar Dham Sarkar Acharya Dhirendra Krishna Shastri says, "Today, 500,000 people recited the Gita simultaneously in the holy land of Kolkata, West Bengal. Seeing the enthusiasm and surge of faith, it was as if the Maha Kumbh Mela had taken place in Kolkata.… https://t.co/m0uyITniez pic.twitter.com/A9NtsYRKHg
— ANI (@ANI) December 7, 2025
उन्होंने पश्चिम बंगाल, कोलकाता और पूरे देश के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत और दुनिया में शांति का सबसे बड़ा माध्यम सनातन एकता है। भारत में हमें ‘तनातनी’ नहीं, ‘सनातनी’ चाहिए। भारत में ‘भगवा-ए-हिंद’ चाहिए, ‘गजवा-ए-हिंद’ नहीं।”
बाबरी मस्जिद पर निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर के कथन पर दी प्रतिक्रिया
बेलडांगा में निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर द्वारा ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव रखने की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए शास्त्री जी ने कहा कि “यदि किसी को अपने विश्वास के अनुसार कुछ स्वीकार करना है, तो यह उसकी आस्था है। इसमें कोई दोष नहीं। लेकिन कोई भी हमारे प्रभु श्रीराम पर टिप्पणी नहीं कर सकता। जब हमारे मंदिर बनते हैं और कोई टिप्पणी करता है तो उसका अहंकार स्वतः उजागर हो जाता है।
संपादकीय नजरिया:
बता दें कि एक दिन पहले टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायू कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने की नींव रखी थी। इस लिहाज से कोलकाता में सनातनियों का महाकुंभ इसका जवाब माना जा रहा है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, राज्य में वोटों के तुष्टीकरण का खेल और ज्यादा देखने को मिल सकता है।





