,

इंदौर में निकाली गई किसान न्याय यात्रा, एक ही ट्रैक्टर में सवार हुए जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह

Indore News

किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार इंदौर में किसान न्याय यात्रा निकाली। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर सवार हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी यात्रा में शामिल हुए। इस रैली को इंदौर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी, इसलिए रीजनल पार्क पर ट्रैक्टरों को शहर में प्रवेश रोकने के लिए पुलिस ने बेरिकेड लगा दिए और ट्रकों को रास्ते पर खड़ा कर दिया था। मौके पर भारी संख्या मेें पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

इसकी जानकारी मिलने के बाद पटवारी ने एक पोस्ट अपने अकाउंट पर डालते हुए कहा था कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यदि पुलिस रोकती है तो कार्यकर्ता विरोध न करे। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करें और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करें। साढ़े 11 बजे पटवारी व सिंह रीजनल पार्क पहुंचे और ट्रैक्टर पर सवार होकर आगे बढ़ने लगे। इस बीच अफसरों ने ट्रक अड़ाकर उनके वाहन रोके। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता ट्रक हटाने की कोशिश करते रहे। इस दौरान उनकी पुलिस अफसरों से कहासुनी भी हुई।

शहर के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। सबसे ज्यादा भीड़ रीजनल पार्क पर थी। उपज के समर्थन मूल्य बढ़ाने व किसानों की अन्य मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रशासन ने रैली की अनुमति नहीं दी, लेकिन कांग्रेस नेता रैली निकालने के लिए अड़े हुए थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा कि सरकार अनुमति नहीं देकर विरोध रोकना चाहती है, लेकिन हम आंदोलन के लिए अडिग हैं। पुलिस द्वारा रोके जाने के बावजूद कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय की तरफ बढ़े।

सड़क पर बैठे कार्यकर्ता
चोइथराम मंडी के पास पुलिस ने ट्रैक्टरों को रोकना शुरू कर दिया। उन्होंने बेरिकेड लगा रखे थे। तेजाजी नगर के पास बुलड़ोजर भी खड़े किए गए। इससे नाराज कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दोपहिया पर तीन सवारी बैठकर आए कार्यकर्ताओं के चालान भी पुलिस ने काटे।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा