Khat Ambulance in Sukma: खाट बनी एंबुलेंस, उबड़-खाबड़ रास्तों से होकर अस्पताल पहुंची बीमार महिला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Khat Ambulance in Sukma

Report by: Manish Singh, Edit by: Priyanshi Soni

Khat Ambulance in Sukma: आज़ादी के दशकों बाद भी छत्तीसगढ़ के वनांचल इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की कमी ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। ताजा मामला सुकमा जिले के सिलगेर क्षेत्र से सामने आया है, जहां सड़क और परिवहन सुविधा नहीं होने के कारण एक बीमार महिला को परिजनों ने खाट पर लादकर कई किलोमीटर दूर तक पहुंचाया।

Khat Ambulance in Sukma: सड़क नहीं, साधन नहीं

ग्रामीणों के अनुसार अंदरूनी गांव में महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गांव तक पक्की सड़क न होने और किसी भी वाहन की व्यवस्था न मिलने के चलते परिजनों के पास खाट के सहारे महिला को ले जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। ग्रामीणों ने जोखिम उठाते हुए महिला को खाट पर लिटाया और उबड़-खाबड़, पहाड़ी रास्तों से पैदल सिलगेर की ओर रवाना हुए।

Khat Ambulance in Sukma: सिलगेर पहुंचकर मिली एंबुलेंस

Khat Ambulance in Sukma

काफी मशक्कत के बाद जब ग्रामीण सिलगेर पहुंचे, तब वहां मौजूद एंबुलेंस से महिला को बासागुड़ा अस्पताल भेजा गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Khat Ambulance in Sukma: विकास के दावों पर सवाल

यह घटना एक बार फिर बस्तर अंचल के अंदरूनी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क कनेक्टिविटी की सच्चाई उजागर करती है। शासन-प्रशासन के विकास के दावों के बावजूद आज भी आपात स्थिति में ग्रामीणों को खाट को ही एंबुलेंस बनाना पड़ रहा है, जो व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

यह खबर भी पढ़ें: Bastar Development CM Review Meeting: बस्तर में विकास योजनाओं की प्रगति पर CM विष्णु देव साय की उच्च स्तरीय बैठक

- Advertisement -
Ad imageAd image

Vikasnagar के ढकरानी में अवैध खनन, वायरल हुआ वीडियो

Report by: Indra Pal Singh Vikasnagar: देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में

Jamshedpur : रक्तदान का महाकुंभ: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रचा इतिहास, एक दिन में 3140 यूनिट रक्त संग्रहित

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur लौहनगरी जमशेदपुर में संस्थापक दिवस के अवसर पर

Drug Trafficking: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28.621 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Drug Trafficking: एंटी क्राइम और एंटी नारकोटिक्स टीम की संयुक्त कार्रवाई Drug

Elephant Attack: कोरबा में हाथी का हमला, धान मंडी प्रभारी को कुचलकर मार डाला

Elephant Attack: रात में धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी पर

Kailram में नशा-मुक्त फाग, युवाओं ने पेश की भाईचारे और उत्सव की मिसाल

Kailram: हरियाणा के कलायत के कैलराम गांव में इस बार फाग का

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ टॉप 10 न्यूज़ 1. राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से फूलो

MP: Top 10

MP: MP Top 10 News: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP

Horoscope: 05-03-26

Horoscope: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन Horoscope:

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi