केरल: काले जादू के बहाने महिला को यातनाएं, शराब और बीड़ी पीने के लिए मजबूर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

कोट्टायम, केरल: केरल के कोट्टायम जिले में एक महिला के साथ काले जादू के नाम पर गंभीर उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि युवती को कथित तांत्रिक शिवदास (54) और उसके सहयोगियों ने घंटों तक शारीरिक और मानसिक यातनाएं दीं और उसे शराब व बीड़ी पीने के लिए मजबूर किया।

जानकारी के अनुसार, महिला के साथी अखिल दास (26) और उनके पिता दास (54) ने तांत्रिक को घर बुलाया था। तांत्रिक ने दावा किया कि महिला के शरीर में मृतक आत्माओं का वास है और उसे निकालने के लिए अनुष्ठान किया जाना जरूरी है। इसके दौरान महिला को “पवित्र राख” खाने, जलने और अन्य शारीरिक यातनाओं का सामना करना पड़ा। महिला की हालत बिगड़ने पर उसके पिता ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तांत्रिक को तिरुवल्ला के मुथूर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी के अन्य सह-आरोपी, महिला के साथी की मां, अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत ने रिमांड पर लिया है और पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

महिला ने मीडिया से बताया कि अनुष्ठान सुबह 11 बजे शुरू होकर रात तक चला, और अंत में वह बेहोश हो गई। पुलिस इस मामले में स्पष्ट कर रही है कि किसी भी प्रकार के अवैध और जबरदस्ती किए गए अनुष्ठान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 26 मई 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Poaching Case : हरिद्वार टाइगर शिकार कांड में मुख्य आरोपी आमिर हमजा ने किया सरेंडर

Poaching Case : रोशनाबाद कोर्ट में आत्मसमर्पण, वन विभाग और वकीलों में

Jhiram Ghati: झीरम घाटी हमले की 13वीं बरसी पर फिर गरमाई सियासत

Jhiram Ghati: कांग्रेस ने न्याय में देरी का मुद्दा उठाया Jhiram Ghati: