Balram Krishi Mahotsav : मुख्यमंत्री का किसानों से संवाद, कृषि तकनीक को बढ़ावा,किसान कल्याण वर्ष-26, अन्नदाता की आय बढ़ाने पर जोर
Balram Krishi Mahotsav : मध्य प्रदेश सरकार ‘कृषक कल्याण वर्ष- 2026’ के तहत प्रदेश के सभी जिलों में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन कर रही है। आज भी बलराम कृषि महोत्सव के अवसर पर छतरपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कृषि विकास, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज और बेहतर कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि की जाए। उन्होंने खेती को उन्नत बनाने और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों व बेहतर सुविधाओं से जोड़ने की बात कही। मुख्यमंत्री का मानना है कि किसान के समृद्ध होने से ही प्रदेश और देश का विकास संभव है।
Balram Krishi Mahotsav : उन्होंने कहा कि बलराम कृषि महोत्सव जैसे आयोजन मध्यप्रदेश में कृषि के क्षेत्र में आने वाले समय में प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ और सबकी समृद्धि की सबसे बड़ी गारंटी बनने जा रहा है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे दुग्ध उत्पादन, श्रीअन्न उत्पादन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी जिसमें भी उनकी रुचि है, एक नई शुरुआत के साथ आगे बढ़ें। हमारी सरकार फील्ड से लेकर फैक्ट्री तक हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने किसानों से संवाद कर कृषि से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। किसानों को उन्नत तकनीक, बेहतर सुविधाएं और शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि किसान कल्याण वर्ष के माध्यम से पूरे वर्ष किसानों के हित में निरंतर कार्य किया जाए। किसानों की आय बढ़ाना और खेती को अधिक लाभकारी बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।


