,

कैटी पेरी ने जस्टिन ट्रूडो संग रिश्ते पर लगाई मुहर, टोक्यो ट्रिप की तस्वीरें वायरल

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी ने आखिरकार कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। कैटी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टोक्यो ट्रिप की कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिनमें वह और ट्रूडो एक-दूसरे के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा— “टोक्यो टाइम्स ऑन टूर एंड मोर।”

शेयर की गई फोटोज में एक जगह दोनों सेल्फी लेते हुए दिखाई देते हैं, जहां उनके चेहरे पर खुशी साफ झलकती है। एक वीडियो में दोनों रेस्टोरेंट में बैठे हैं। यहां कैटी जापानी डिश सुशी का स्वाद ले रही हैं और जस्टिन उन्हें ध्यान से देख रहे हैं। एक अन्य वीडियो में यह कपल एक एग्जीबिशन में इंटरैक्टिव आर्ट पीस का आनंद लेता नजर आता है।

लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब कैटी के पोस्ट ने इन अटकलों को सच साबित कर दिया है।कुछ समय पहले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने भी एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह, उनकी पत्नी युको, जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी साथ में नजर आ रहे थे। किशिदा ने बताया था कि ट्रूडो अपने साथी के साथ जापान आए और उनके साथ लंच किया। इस पोस्ट को जस्टिन ट्रूडो ने भी री-शेयर किया और लिखा— “कैटी और मैं आपके साथ समय बिताकर बहुत खुश थे।”

दोनों की पिछली रिश्तों की कहानी

साल 2023 में कैटी पेरी ने अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम से अपनी सगाई समाप्त कर दी थी। दोनों की एक बेटी है, डेजी।
वहीं जस्टिन ट्रूडो ने अपनी पत्नी सोफी ग्रेगोइरे से 2005 में शादी की थी। उनके तीन बच्चे हैं— जेवियर, हैड्रियन और एला-ग्रेस। लगभग 18 साल बाद, अगस्त 2023 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की। अब कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो का नया रिश्ता दुनिया के सामने आ चुका है और उनके टोक्यो ट्रिप के पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की