,

Katihar में पेड़ की डाल काटते समय गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत

https://swadeshlive.com/katihar-worker-death-incident/

Report by: Manoj

Katihar: बिहार के कटिहार जिले में एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। घटना डंडखोरा थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत अंतर्गत सरमती गांव की है, जहां पेड़ की डाल काटने के दौरान एक व्यक्ति पेड़ से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय जोना मरांडी के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय बुधराई मरांडी के पुत्र थे।

Katihar: हाथ फिसलने से पेड़ से नीचे गिरा

Katihar

स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब एक बजे जोना मरांडी अपने घरेलू उपयोग के लिए जलावन की लकड़ी काटने पेड़ पर चढ़े थे। इसी दौरान वह पेड़ की डाल काट रहे थे, तभी अचानक उनका हाथ फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर पड़े।

नीचे गिरने के बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं और वे बेहोश हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

Katihar: अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कटिहार मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने जांच के बाद जोना मरांडी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।

Katihar: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जोना मरांडी की अचानक मौत से परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

उनके निधन के बाद पत्नी और चार बच्चों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। गांव के लोग भी इस घटना से दुखी हैं और परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

Katihar: जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

घटना के बाद पूर्व जिला परिषद सदस्य पुरुषोत्तम प्रसाद वर्मा, मुखिया आलोक चौहान, बबलू मरांडी, अनिल हांसदा, विजय मुर्मू, बाबूलाल मरांडी और मरांग बेसरा सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

सभी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए प्रशासन से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Katihar: पुलिस ने शुरू की जांच

थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

read also: Raisen में दर्दनाक हादसा, कुएं में डूबने से 3 मासूम बच्चियों की मौत

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…