कसरावद में बड़ा हादसा: राखड़ से भरा बलगर वेदा नदी पुलिया से गिरा, ड्राइवर की मौत, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
kasaravad-bedaa-river-bridge-accident-bulgar-driver-death-administration-negligence

रिपोर्ट: सेवकराम चौबे

कसरावद: खरगोन जिले के ग्राम दोगांवा की बेदा नदी पुलिया पर गुरुवार रात लगभग 11 बजे बड़ा हादसा हो गया, जिसमें राखड़ से भरा एक बलगर पुलिया की साइड से नीचे गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। यह बलगर सेल्दा पावर प्लांट से मनावर सीमेंट प्लांट की ओर जा रहा था। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पुलिया पहले से क्षतिग्रस्त है, और बावजूद इसके भारी वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है।

कलेक्टर का प्रतिबंध आदेश केवल दिखावा?

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पिछले कई दिनों से कलेक्टर द्वारा भारी वाहनों के इस पुलिया से गुजरने पर प्रतिबंध लगाया गया था। पुल के दोनों सिरों पर आदेश चस्पा भी किए गए थे, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, न ही बैरिकेडिंग, न ही सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि आदेश सिर्फ दिखावे के लिए लगाए गए थे, जबकि जमीनी स्तर पर प्रशासन पूरी तरह गायब रहा।

स्थानीय नेताओं का दबदबा, पुलिया से गुजर रहे बलगर?

सूत्रों का दावा है कि ये भारी वाहन अक्सर स्थानीय प्रभावशाली नेताओं के इशारे पर क्षतिग्रस्त पुलिया से ही गुजरते हैं, ताकि 65–70 किलोमीटर लंबा रास्ता बच सके। बलगर का मालिक बेड़िया निवासी बिरला बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इन वाहनों को “क्षेत्रीय नेताओं का आशीर्वाद” होने के कारण ये बिना रोक-टोक उसी टूटे हुए पुलिया से निकलते रहते हैं।

इस मार्ग पर नई पुलिया का निर्माण कार्य भी जारी है, फिर भी सुरक्षा व्यवस्था शून्य है। 112 रिस्पॉन्स टीम पहुंची, घायल को अस्पताल ले जाया गया हादसे की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक और घायल को तुरंत बाहर निकालकर शासकीय अस्पताल कसरावद पहुंचाया गया। थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

IPL 2026: 19वें सीजन के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा आगाज

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का इंतजार कर रहे

Bhopal के अल रशीद हॉस्पिटल पर अनियमितताओं का आरोप, आयुष्मान ‘निरामयम्’ योजना से सस्पेंड

Bhopal: राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा आयुष्मान भारत "निरामयम्" योजना अंतर्गत पात्र एवं

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ के आज की 10 बड़ी खबरें.. 1. पूर्व गृहमंत्री के

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश के आज की 10 बड़ी खबरें... 1. MP में

12-march-rashifal-2026 : 12 मार्च 2026 का राशिफल

12-march-rashifal-2026 : मेष (Aries)आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में