जानिए कब है करवा चौथ? क्या होगा इस बार खास

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
karwa chauth 2024

दशहरा पर्व के बाद अब हिंदू धर्म का एक और प्रमुख त्योहार आने वाला है। करवा चौथ हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण व्रत है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा पति पाने के लिए यह व्रत रखती हैं।व्रत हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल करवा चौथ व्रत 20 अक्टूबर, 2024 को पड़ रहा है।

इस साल करवा चौथ में दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, जिससे एक नहीं बल्कि 5 राशियों को फायदा होगा। करवा चौथ पर 24 साल बाद गजकेजरी राजयोग, महालक्ष्मी राजयोग, शश राजयोग, समसप्तक योग, बुधादित्य योग जैसे राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस दुर्लभ संयोग का असर लगभग सभी राशियों पर होगा लेकिन विशेष तौर पर वृषभ, कन्या, तुला, धनु और कुंभ राशि के लोगों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा।

वृषभ राशि
बौद्धिक क्षमता में विस्तार होगा। आप जीवन से जुड़ा और परिवार की भलाई के लिए आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। पढ़ाई कर रही महिला जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ है। आपको स्कॉलरशिप मिल सकती है। शादीशुदा जातकों के ऊपर करवा माता की कृपा बनी रहेगी।

कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए करवा चौथ त्योहार का समय बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान कन्या राशि वाले लोगों अच्छा और महंगा गिफ्ट मिल सकता है। अपना गाड़ी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। महिलाएं अपना समय शॉपिंग में व्यतीत करेंगी। को हर क्षेत्र में सफलता हासि हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। शादीशुदा जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। पति का साथ मिलेगा।

तुला राशि
तुला राशि वाली महिला जातकों के लिए यह समय बेहद खास रहने वाला है। सुहागन महिलाओं को पति का भरपूर प्यार मिलेगा. वृषभ राशि की महिलाओं को सभी क्षेत्र में सफलता मिलेगी. रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

धनु राशि
धनु राशि की महिला जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। माता-पिता और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। परिवारिक संबंध पर पॉजिटिव असर होगा. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. आपके धार्मिक और आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि होगी। घर में सत्संग या कीर्तन हो सकता है। बच्चों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा प्रेम संबंध मजबूत होंगे। अविवाहित लड़कियों विवाह के योग बन सकते हैं। किसी सहेली के सहयोग से रुका हुआ काम बन जाएगा।