,

Kapalphodi Independence Day 2026: कपालफोड़ी में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा लेकर निकली प्रभातफेरी

Kapalphodi Independence Day 2026

Kapalphodi Independence Day 2026: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित नारायण राव मेघा वाले स्मृति विद्यालय कपालफोड़ी में देश की आजादी का महापर्व 15 अगस्त इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और पालकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Kapalphodi Independence Day 2026

Kapalphodi Independence Day 2026: वीर शहीदों को किया नमन, भारत माता के चित्र पर किया माल्यार्पण

कार्यक्रम की शुरुआत देश के तमाम वीर शहीदों और भारत माता के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया।

इसके बाद स्कूल समिति के पूर्व सदस्य डॉ. लोम साहू के हाथों ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद मौजूद छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और पालकगण ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान एवं समर्पण का भाव व्यक्त किया।

Kapalphodi Independence Day 2026: तिरंगा लेकर गांव की गलियों में निकली प्रभातफेरी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर गांव की गलियों में उत्साह और देशभक्ति के साथ प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे गांव में देशभक्ति का माहौल नजर आया और लोगों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

READ ALSO: India Freedom Day: स्वतंत्रता दिवस 1947: जब भारत हुआ आजाद, जश्न के साथ विभाजन का दर्द भी बना इतिहास का हिस्सा

Kapalphodi Independence Day 2026: चौक-चौराहों पर ग्रामीणों ने किया स्वागत

प्रभातफेरी के दौरान गांव के विभिन्न चौक-चौराहों पर ग्रामीणों ने भी ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का स्वागत किया। ग्रामीणों ने तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए बच्चों की प्रभातफेरी की सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान गांव में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना देखने को मिली।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Mausam: 5 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…