Report by: Ratan Kumar, Edit by: Priyanshi Soni
Kamakhya Express theft: कटिहार से गुजरने वाली जोधपुर–कामाख्या एक्सप्रेस (15623) में चोरी की एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रेन के अलग-अलग कोच में सफर कर रहे करीब एक दर्जन यात्रियों ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। हैरानी की बात यह है कि चोर एसी-2 कोच तक पहुंच गए, जिसे आमतौर पर सबसे सुरक्षित माना जाता है।
Kamakhya Express theft: यात्रियों के अनुसार, ट्रेन के पटना से कटिहार के लिए रवाना होने के बाद उन्हें चोरी का पता चला। किसी यात्री का मोबाइल फोन गायब था, तो किसी का पर्स, नकदी और सोने के आभूषण चोरी हो गए। जैसे-जैसे यात्रियों ने एक-दूसरे से बातचीत की, यह स्पष्ट हुआ कि कई लोग एक ही घटना के शिकार हुए हैं, जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Kamakhya Express theft: कटिहार स्टेशन पर फूटा यात्रियों का गुस्सा
कटिहार स्टेशन पहुंचते ही पीड़ित यात्रियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना है कि पूरी यात्रा के दौरान ट्रेन में न तो पर्याप्त सुरक्षा कर्मी मौजूद थे और न ही रात के समय गश्त की कोई प्रभावी व्यवस्था दिखाई दी। इसी लापरवाही का फायदा उठाकर चोरों ने आराम से वारदात को अंजाम दिया।

Kamakhya Express theft: रेलवे से सख्त कार्रवाई की मांग
यात्रियों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि वे इसकी शिकायत रेलवे बोर्ड में ऑनलाइन दर्ज कराएंगे। घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है और रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Bomb Threat E-Mails: देश के 6 राज्यों की 12 से अधिक अदालतों को बम की धमकी भरे ई-मेल से हड़कंप, कामकाज ठप, पुलिस का सर्चिंग अभियान जारी
यह खबर भी पढ़ें: Bomb Threat E-Mails: देश के 6 राज्यों की 12 से अधिक अदालतों को बम की धमकी भरे ई-मेल से हड़कंप, कामकाज ठप, पुलिस का सर्चिंग अभियान जारी





