काल भैरव मंदिर में दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल: महिला श्रद्धालुओं को धक्का देकर बाहर निकाला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
kal-bhairav-mandir-viral-video-women-mistreated-ujjain

रिपोर्ट: विशाल दुबे

उज्जैन: प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी का मामला एक बार फिर सामने आया है। शुक्रवार शाम मंदिर परिसर में महिला श्रद्धालुओं के साथ हुए दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कर्मचारियों को महाराष्ट्र से आई महिलाओं को जबरन धक्का देकर मंदिर के बाहर निकालते देखा जा सकता है।

मामले के बाद दोनों पक्ष भैरवगढ़ थाना पहुंचे, लेकिन किसी ने भी औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई। दरअसल शुक्रवार शाम करीब 5 बजे महाराष्ट्र के 40 सदस्यीय जत्थे ने महाकाल मंदिर दर्शन के बाद काल भैरव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान भीड़ बढ़ने पर मंदिर कर्मचारी श्रद्धालुओं को तेजी से आगे बढ़ने के लिए कहने लगे। इसी दौरान महिलाओं और कर्मचारियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में धक्का-मुक्की में बदल गई।

वीडियो में साफ दिखा, सुरक्षाकर्मी बुजुर्ग महिलाओं का हाथ खींचकर बाहर धकेलते हुए, वायरल वीडियो में यह घटना साफ देखी जा सकती है। सुरक्षाकर्मी दो बुजुर्ग महिला श्रद्धालुओं का हाथ पकड़कर जबरन बाहर ले जा रहे हैं। महिलाएं संतुलन बनाए रखने और एक-दूसरे को बचाने की कोशिश करती दिखीं। कर्मचारियों ने बिना रुके उन्हें मुख्य द्वार से बाहर धकेल दिया।

वीडियो सामने आने के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था और मंदिर प्रबंधन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कोई शिकायत नहीं, मंदिर प्रबंधन ने भी चुप्पी साधी। घटना के बाद दोनों पक्ष पुलिस थाने तो पहुंचे, लेकिन किसी ने भी लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया। अब तक मंदिर समिति या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से